मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। जान पहचान का क्षेत्र बढ़ेगा। मकान या प्लाट का क्रय होगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। घरेलू रिश्ते-नातों में सुधार आयेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-सुविधा के साधन बढेंग़े। संतान सुख में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, पर्यटन, पशु चिकित्सा, डेयरी फार्म, होटल व्यवसाय, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक प्रगति एवं लाभ से संतुष्ट रहेगा। खाद्य पदार्थ, डेयरी, शिक्षा सामग्री, किराना आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।