मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दृढ़ इच्छा शक्ति के स्वामी, साहसी, बुद्धिमान एवं स्वतंत्र विचारधारा के होते हैं। नेतृत्व करने का गुण जन्मजात होता है। ये जातक प्राय: उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। चिकित्सा, सेना, विदेश सेवा, विद्युत इंजीनियरिंग, प्रबन्धन आदि क्षेत्रों में अधिक सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है। संतान पक्ष से परेशानी बनी ही रहती है।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष रचनात्मक क्षेत्र में अधिक सफल रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। राजनैतिक जान पहचान का लाभ मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। जमीन जायदाद में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष की उन्नति से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति संभव है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पुलिस, खाद्य निरीक्षक, वन विभाग, आबकारी विभाग, आयकर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसाययिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। सेना, टैक्स विभाग, नगरपालिका आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।