भारत सरकार की इस योजना का लाभ उन सभी किसानों को मिलेगा, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं। हालांकि लाभ पाने के लिए उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। सरकार की मानधन योजना के अंतर्गत पात्रता वाले लोगों को सलाना 36,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी।
सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना से छोटे और सीमांत किसानों को मदद मिल सके। योजना के तहत 60 की उम्र के ऊपर के किसानों के खातेे में हर महीने 3000 रुपये डाले जाएंगे।
योजना के अंतर्गत यदि आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है और आपके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है, तो 60 साल के बाद आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसके लिए आपको हर महीने 55 रुपये सरकार की इस स्कीम में जमा करने होंगे, जब तक आपकी उम्र 60 वर्ष तक नहीं हो जाती।
इस स्कीम का लाभ पाने के लिए आपको डॉक्यूमेंट में आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेत का खसरा खतौनी, बैंक खाते की पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए होगा। आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।