ये करें उपचार
प्रकोपित पौधे को उखाड़कर दूर मिट्टी में गहरा दबा दें
खेत के चारों और खरपतवार को निकलाकर सफाई करें
नियंत्रण के लिए बुप्रोफजिन 25 प्रतिशत 800 एमएल का 500 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
एसिटाप्रिड 20 प्रतिशत सौ ग्राम का 500 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि ड्वार्फ वायरस का प्रकोप धान की फसल में होता है। अलर्ट जारी किया गया है। किसान को लक्षण नजर आते हैं तो उपचार के साथ ही कृषि विभाग को अवगत कराएं।