रामपुर। कीटशानक दवा की दुकानों पर अधिकारियों ने छापे मारे। इस दौरान कीटनाशक दवा के 11 नमूने भरे गए। परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार और प्रभारी वरिष्ठ प्रा. सह. केपी सिंह ने टैक्सी स्टैंड रोड स्थित रामपुर ट्रेडर्स पर छापा मारकर एल्फा मैथरीन 10 प्रतिशत और डाइक्लोरोवास 76 प्रतिशत का नमूना लिया। भाटिया फर्टिलाइजर लेबर कालोनी से डेल्टा मैथरीन एक प्रतिशत, बालाजी फर्टिलाइजर तोपखाना रोड से क्लोरोपायरीफास 20 प्रतिशत का नमूना भरा। पंजाब खाद स्टोर मिस्टन गंज से साइपर मैथरीन 25 प्रतिशत व डेल्टा मैथरीन 1 प्रतिशत का नमूना भरा। मैसर्स एग्रो एजेंसीज बाजार नसरुल्ला खां से क्लोरोपायरीफास 20 प्रतिशत व साइरपर मैथरीन 10 प्रतिशत, किसान मित्र ट्रेडर्स से प्रोफेनोफास 40 प्रतिशत, एस खान फर्टिलाइजर नवीन मंडी से प्रोफेनोफास 40 प्रतिशत का नमूना लिया। रामपुर कृषि ट्रेडर्स नवीन मंडी से फैनवैलरे 20 प्रतिशत, मैसर्स यूनाइटेड कैमिकल्स विष्णु विहार कालोनी से साइपरमैथरीन 25 प्रतिशत का नमूना भरा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि सभी नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।