रामपुर। आल इंडिया मजलिसे अहरार इस्लाम के सदर व पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीबुर्रहमान लुधियानवी ने कहा पूरी दुनिया में कादियानियों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। हुजूरे पाक सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम को अपना रसूल न मानने वाले काफिर हैं।
शाही इमाम खत्म नबूबत सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम के सिलसिले में सूबे के दौरे पर निकले हैं। मुरादाबाद जलसे बाद उन्होंने रामपुर में कयाम किया। जाहिद कुरैशी के आवास पर मीडिया वालों से गुफ्तगू के दौरान कहा मुहम्मद आजम खां ही कौम के ईमानदार लीडर हैं। वह यूपी के ही नहीं, बल्कि पूरे मुल्क के मुसलमानों के तरजुमान हैं। यूपी में सपा की सरकार बने कुछ ही महीने गुजरे हैं। मुसलमान सबभन से काम लें, क्योंकि किसी भी बिगड़े काम को सुधारने के लिए वक्त चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुसलमानों से किए वायदे जरू र पूरे करेंगे। पंजाब वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मौलाना उस्मान मजाहिरी ने भी नगर विकास मंत्री मुहम्मद आजम खां की तारीफ की।
शाही इमाम और उनके बेटे मजलिसे के अहरार के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना अजीजुन्नबी खां के घर भी गए। उन्होंने अजीजुन्नबी खां मजाहिरी की अच्छी सेहत के लिए दुआ की। बाद में हजरत शाह बगदादी साहब की दरगाह पर भी हाजिरी। इस मौके पर जाहिद कुरैशी, शाहिद कुरैशी, हाजी नूर आलम खां, हाजी खुर्शीद खां, कदीरुल जफर खां, कमर खां, मुफ्ती जियाउल्लाह खां भी थे।