फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस जर्जर बिजली के तारों में उलझी

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नगर में बिजली के खंभोे पर लटके जर्जर तारों से बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस उलझ गई। विद्युतापूर्ति चालू नही होने से बड़ा हादसा टल गया। बाद में घटना से क्षुब्ध अभिभावकों एवं मोहल्ले वासियोें ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्हाेंने विभाग से जर्जर एवं ढीले तारों के जगह इंसुलेटेड तार खींचने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर में बिजली के खंभोें पर जर्जर एवं ढीले तार लटके हैं। अधिकारी अंजान बने हैं। गुरुवार को मोहल्ला चक स्वार स्थित गंगादास की पुलिया के निकट बच्चों को लेकर जा रही स्कूली बस से सड़क पर लटके जर्जर एवं ढीले तार उलझ गए। सुबह में विद्युतापूर्ति ठप रहने से बड़ा हादसा टल गया। बाद में विद्युत विभाग की मनमानी के खिलाफ मोहल्लेवासी सड़क पर एकत्र हो गए। उन्होेंने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कई बार स्कूली बस हादसे का सबब बनते बनते बची हैं। सूचना के बावजूद विभागीय अधिकारी एक बडे़ हादसे का इंतजार कर रहे हैं। नगर वासियों नेे ढीले एवं जर्जर तार लटकने की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर नगर में इंसुलेटेड तार लगाने की मांग की है। गत वर्ष स्वार रामपुर मार्ग पर जर्जर तार उतारकर नए इंसुलेटेड तार बदलने का कार्य विभागीय कर्मियों द्वारा शुरू किया गया था। विभागीय अधिकारियाें ने अभी तक पूरे नगर में इंसुलेटेड तार नही लगाए हैं। जिससे नगर में लो वोल्टेज एवं तार टूटने से विद्युतापूर्ति ठप होना आम बात है। विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में जमाल मियां, राहत जान, असगर अली, अशरफ खां, जावेद, खुर्शीद अहमद, बब्बू खां, प्रभू, धर्मपाल, दिलशाद, कमाल मियां, नईम खां, आसिम, मसरूर आदि अभिभावक एवं मौहल्लेवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें