कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के कुसमरा गांव में नहर के पास खेतों से भूसा भरने जा रही बैलगाड़ी के पलटने से वृद्धा व उसका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुसमरा गांव के भैरम की पत्नी सदाकली (50) बेटी के पुत्र दीपक (10) के साथ भूसा भरने के लिए बैलगाड़ी से जा रहे थे। तभी सुबह नहर के पास बैलों के बिचकने से बैलगाड़ी पलट गई। जिससे उसमें सवार नानी और नाती घायल हो गए।