हमीरपुर। जिले की कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस अधीक्षक सैय्यद वसीम अहमद ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद पहली बार जिले में फेरबदल हुआ है।
गौरतलब हो कि विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने के बाद जिले में अधिकतर आला अधिकारियों का स्थानांतरण शासन ने कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सैय्यद वसीम अहमद भी स्थानांतरण पर आए। उन्होंने पद ग्रहण करने के डेढ़ माह बाद कानून व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया। स्थानीय कोतवाली के प्रभारी संतलाल यादव को इसी पद पर मौदहा कोतवाली भेजा है जबकि राठ के कोतवाल आरएन सिंह को सदर कोतवाली तथा मौदहा के प्रभारी कोतवाल अजीत कुमार को राठ का कोतवाल नियुक्त किया है। इसी तरह एसओजी प्रभारी जमीरुलहसन सुमेरपुर के थानाध्यक्ष बनाए गए है जबकि यहां के थानाध्यक्ष संजय सिंह को एसओजी प्रभारी बनाया है। थाना मुस्करा में अभी तक थानाध्यक्ष रहे मोहम्मद शरीफ खान को इसी पद पर थाना ललपुरा भेजा है। ललपुरा के थानाध्यक्ष आरके सरोज को सिसोलर का प्रभारी नियुक्त किया है। थाना बिवांर में प्रभारी रहे इंद्रमणि वर्मा को थाना कुरारा का प्रभार दिया गया है। कुरारा के एसओ एके सिंह को बिवांर भेजा है। जरिया के थानाध्यक्ष जगदेव प्रसाद को थाना मुस्करा का एसओ बनाया है। वहीं जलालपुर के एसओ को इसी पद पर थाना जरिया भेजा है। अभी तक चिकासी में थानाध्यक्ष रहे विष्णु कुमार मिश्रा को इसी पद पर जलालपुर भेजा गया है। जबकि सिसोलर के एसओ रमेश कुमार सरोज को थाना चिकासी का चार्ज दिया है। सदर कोतवाली में एसएसआई रहे एके राय को थाना मझगवां का एसओ बनाया है। राठ क ोतवाली के एसएसआई बासुदेव को इसी पद पर सदर कोतवाली भेजा है।