फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आज

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला पंचायत परिसर को बुधवार की रात से ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कोई घटना न हो जाए, इसके लिए परिसर में जगह जगह बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। आज सिर्फ जिला पंचायत सदस्य ही अंदर जा पाएंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से परिसर को पूरी तरह से सीज कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सक्सेना व जिले के चारो सीओ ने परिसर का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने को व्यवस्था लागू की। गौरतलब हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित के खिलाफ 16 सदस्यों में 11 सदस्यों ने अविश्वास जताते हुए डीएम को शपथ पत्र दिया था। इसी को लेकर डीएम ने अविश्वास की तिथि 10 मई घोषित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें