फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चोर गिरोह ने गला घोटकर चरवाहे को मार डाला

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के पारा गांव में मवेशी चोर गिरोह ने बुधवार को वृ्द्ध चरवाहे को बंधक बनाकर अधमरा कर दिया। उसके बाद उसके गले को गमछा से कसकर मौत के घाट उतार दिया। बदमाश उसकी 15 बकरियां लोडर में लादकर फरार हो गए। चरवाहे के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पारा गांव के दीनापाल (75) मंगलवार सुबह अपनी 15 बकरियां लेकर जंगल में चराने के लिए गया था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजन रात दस बजे तक तलाशते रहे लेकिन वृद्ध नहीं मिला। मंगलवार की देर रात उसके पुत्र राजेंद्र ने थाना पुलिस में पिता के गायब होने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर रात में ही जंगल में वृद्ध की खोजबीन करते रहे। परिजनों को रात करीब 12.30 बजे वृद्ध की लाश जंगल में नाले के किनारे मिली। लाश मिलने पर वृद्ध के पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुत्र राजेंद्र व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस समय एक लोडर गांव आता जाता है। इस लोडर में आने वाले लोगों की नजर ग्रामीणों के पशुओं पर थी। बीते शुक्रवार को इन लोगों ने भूपाल की भैंस को दरवाजे से खोलकर ले गए थे। बकरी चोरी करने वाले ही लोगाें ने उसके पिता को बंधक बनाकर पीटा और विरोध करने पर उनके गमछे से ही उनकी गला घाेंटकर हत्या कर दी। मृतक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें