फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग से अबोध बालिका मरी

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला के जरिया िस्थत अतरौली में हादसा
विज्ञापन

सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के अतरौली गांव में अचानक एक मकान में लगी आग की चपेट में आकर चार वर्षीय अबोध बालिका की जलकर मौत हो गई। साथ ही घर गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार को अतरौली गांव निवासी बबलू पुत्र नारायण अपने बच्चों उपासना, अनामिका व प्रिंस को घर में छोड़कर पत्नी के साथ खेतों में चला गया था। दोपहर को उसके चचेरे भाई बीरपाल की 4 वर्षीय पुत्री कमलेश उसके घर आकर बच्चों के साथ खेलने लगी। तभी अचानक घर में आग लग गई। किसी तरह बबलू के तीनों बच्चों घर से भाग निकले। लेकिन कमलेश आग की चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने जब तक इसकी जानकारी हुई उसकी मौत हो चुकी थी। इस आग की घटना में गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे चंडौत चौकी प्रभारी पंक्षीलाल पाल ने बताया कमलेश की मौत आग की चपेट में आने से हुई है। इस आगजनी में बबलू व उसके चचेरे भाई बीरपाल की 50 हजार से अधिक की घर गृहस्थी जल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आग लगने का कारण पता नही चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें