फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ा

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गेहूं खरीद में हो रही धांधली और किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए शासन एक आदेश जारी कर पंजीकृत व्यापारियों की सूची मांगी है। इसके साथ गेहूं खरीद का लक्ष्य 29 हजार से बढ़ाकर 35 मीट्रिक टन लक्ष्य कर दिया है। इस आदेश की कापी हाटशाखा अधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को थमा दी है। प्रदेश सरकार के इस आदेश से किसानों का शोषण रुकेगा और व्यापारियों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

समर्थन मूल्य से कम दर पर व्यापारियों द्वारा गेहूं खरीदने और केंद्रों में गेहूं बेचे जाने के मामले को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। शासनादेश में स्पष्ट किया है कि किसानों का गेहूं हरहाल में समर्थन मूल्य पर ही खरीदा जाए। इसके लिए व्यापारियों को भी कमीशन पर काम करने के लिए अधिकृत करने के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों को कमीशन के रूप में ढाई प्रतिशत हाटशाखा से मिलेगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि शासनादेश की प्रतियां सभी केंद्र प्रभारियों को भेज दी गई है। साथ ही मंडी सचिवों से पंजीकृत व्यापारियों की सूची मांगी है। गौरतलब हो कि जिले में अभी तक पुराने लक्ष्य के अनुसार 30 फीसदी गेहूं की खरीद हुई है। कुल 12319 एमटी गेहूं खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें