राठ। कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव में उधारी मांगने गए युवक को लाठियाें से जमकर पीटा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। अमर कांत (30) पुत्र शिवराज सिंह राजपूत ने बताया कि उसने गांव के देवेंद्र कुमार पुत्र शिवसहाय को कुछ माह पहले पांच सौ रुपया उधार दिया था। बुधवार की शाम वह अपना रुपया मांगने उसके घर पहुंचा और देवेंद्र से रुपए मांगे तो वे लोग गाली देने लगे। मना करने पर उसने पिता और मां को बुला लिया और उसे लाठियों से जमकर पीटा। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।