सुरियावां। स्थानीय नगर पंचायत के सात मतदान केंद्रों में पांच को संवेदनशील और दो को अति संवेदनशील चिन्हित किया गया है। इन मतदान केंद्रों अभी से हर तरह से चौकसी बरती जा रही है।
नगर पंचायत के आरओ समाज कल्याण अधिकारी केआर गुप्त के अनुसार सात मतदान केंद्रों में कुल 24 बूथ हैं। इसमें विकास खंड सुरियावां में चार बूथ हैं जिसमें वार्ड सात व वार्ड एक के मतदाता (नेतानगर एवं सुभाषनगर) मत डालेंगे। इस मतदान केंद्र को अतिसंवेदनशील बनाया गया है। प्रा.वि. सीतारामपुर मतदान केंद्र पर चार बूथ सामान्य, पांचवां अति संवेदनशील होगा। इसके अलावा मतदान केंद्र प्रा.वि. सुरियावां प्रथम, सामुदायिक भवन के पांच मतदेय स्थल संवेदनशील होंगे। विकास खंड सुरियावां मतदान केद्र नगर सीमा का बूथ है इसमें 90 प्रतिशत अनु.जाति के मतदाता हैं। इस वार्ड में पिछले चुनाव में गोली चल गई थी। इससे इस केंद्र को अतिसंवेदनशील किया गया है। नगर पंचायत का सीता रामपुर स्थित प्रा.वि. मतदान केंद्र पर 95 प्रतिशत मुसलिम मतदाता हैं। सीमा बार्डर एवं जातीय समीकरण के कारण इसे अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाया गया है।