फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट गहराया, सड़क पर उतरे लोग

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में हलक तर रखने के लिए जंग छिड़ गई है। प्रचंड गर्मी और उमस के बीच पेयजल संकट गहराया तो लोग खाली लोटा-बाल्टी और ड्रम के साथ सड़क पर उतर गए। बुधवार को जिला मुख्यालय पर पानी की समस्या के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर पंचायत के लगभग सभी वार्डों में पेयजल पाइप लाइन और हैंडपंपों की मरम्मत कराने की आवश्यकता है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पसीने-पसीने कर रही गर्मी में पानी की किल्लत नगरवासियों के लिए मुसीबत बन चली है। पाइप लाइन से समुचित पानी की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए भी समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। तमाम स्थानों पर सप्लाई के पानी में फोर्स की कमी लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। कई घरों की शिकायत है कि पानी कम समय के लिए आता है। इन्हीं समस्याओं के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय पर लोग उबल गए। खाली बाल्टी, लोटा और ड्रम के साथ सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने मातहतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा पानी आम आदमी के लिए कितना जरूरी है, यह बताने की जरूरत नहीं, लेकिन यही नगर में पानी मुख्य समस्या बन गया है। प्रदर्शन करने वालों में शामिल श्याम प्रकाश गुप्ता ने नगर के सभी वार्डों में समय पर पानी की सप्लाई और खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की। चेतावनी दी कि नगर में पेयजलापूर्ति की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो लोग चक्काजाम के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में अनुराग, काजू, ब्रजेश कुमार, समीर श्रीवास्तव, शैलेश, प्रेम, फैयाज, छोटू, शिवम, गौतम, हसन, कल्लू, मुन्नीलाल, माताराम, शरद, रतन जायसवाल, आरिफ, इनाम, राजू, संदीप, सुधीर, अंशु तिवारी, सरोजा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें