फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी के दो फीडरों पर 14 घंटे मिलेगी बिजली

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। भदोही विधानसभा क्षेत्र के दो विद्युत उपकेंद्रों पर 14 घंटे आपूर्ति का निर्देश हुआ है। इन उपकेंद्रों पर दो शिफ्टों में आपूर्ति होगी। एक माह पूर्व भदोही विधायक के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के 14 फीडरों पर दो शिफ्टों में विद्युत आपूर्ति कराने का निर्देश हुआ था। इस निर्देश से दो उपकेंद्र देवनाथपुर और ममहर अछूते रह गए थे। इन उपकेंद्रों पर मुश्किल से पांच से छह घंटेे ही आपूर्ति हुआ करती थी। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती थी। विधायक जाहिद बेग को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने निदेशक विद्युत वितरण से क्षेत्र को पर्याप्त बिजली देने का आदेश कराया था। जिससे क्षेत्र में दो शिफ्टों में बिजली मिलनी शुरू हो गई। नए रोस्टर से बिजली मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में यासर अराफात, प्रदीप जायसवाल, महबूब आलम, सुनील मिश्र, मु. सादिक, इसलाम मंसूरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें