फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनकर दौड़ा हाईवोल्टेज करेंट

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। परवतपुर गांव में बृहस्पतिवार को अचानक कई घरों में हाईवोल्टेज करेंट दौड़ने से एक महिला की मौत हो गई और एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के वक्त महिला घर में बैठकर टीवी देख रही थी। हाईवोल्टेज करेंट उतरने से दो कालीन कंपनियों के उपकरण और कुछ अन्य सामान जल गए और एक व्यक्ति के मकान में आग लग गई।
विज्ञापन

गोपीगंज थाने के परवतपुर गांव में बृहस्पतिवार को बिजली का हाई वोल्टेज करेंट मौत बनकर दौड़ा। सुबह दस बजे के आसपास 11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूटकर 440 वोल्ट के लो टेंशन तार पर गिर गया। इससे अचानक गांव के कई घरों में हाईवोल्टेज का करेंट दौड़ गया। इसी बीच घर में बैठकर टीवी देख रही ताजुद्दीन की 35 वर्षीया पत्नी फातिमा बेगम और इंतजार अली का चार वर्षीया पुत्र समीर करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने फातिमा को मृत घोषित कर दिया। समीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। हाईवोल्टेज करेंट से एक कालीन कंपनी का पंखा समरसेबुल और बिजली के अन्य उपकरण जल गए। क्षेत्र की एक अन्य कारपेट कंपनी के अहाते में भी आग लग गई। यहां जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इसी दौरान मुमताज आलू वाले के मकान में भी आग लग गई। हाईवोल्टेज करेंट उतरने की जानकारी मिलने के बाद औराई एसडीएम, गोपीगंज थानाध्यक्ष रमेश चौबे और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव का पंचायतनामा करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घरों में हाईवोल्टेज करेंट दौड़ने को लेकर इलाके में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें