फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ तक आख्या उपलब्ध कराएं अधिकारी

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विकास भवन सभागार में विकास कार्यों में खंड विकास अधिकारियों की सहभागिता विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विकास परक कार्यक्रमों के संबंध में अपने अपने विभागों का विवरण आठ मई तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए राममणि त्रिपाठी ने जिले के विकास से संबंधित सभी विभागों एवं लाभार्थी लाभ परक योजनाओं के संचालन के प्रक्रिया की जानकारी ली। इस क्रिया कलापों में खंड विकास अधिकारी की सहभागिता के संबंध में सभी विभागों को निर्देश दिया कि विवरण सहित आख्या आठ मई तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध करा दें। कहा कि सभी विभागीय अधिकारी और कार्यदायी संस्थाएं अपनी रिपोर्ट आठ तक अवश्य उपलब्ध करा दें। इस मौके पर उप निदेशक कृषि आरएस यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एएन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. त्रिलोचन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक कमलाकर पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी आरएस द्विवेदी, समाज कल्याण अधिकारी केआर गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम, लोक निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह, ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल, युवा कल्याण अधिकारी एनबी सिंह, लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें