फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से बाल-बाल बचे बच्चे

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूसराय। औराई थाना क्षेत्र के सिंहापुर गांव में बीतीरात एक मकान में आग लग जाने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद अंदर फंसे दोनों बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इससे 75 हजार रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सिंहापुर गांव निवासी अमरनाथ प्रजापति के परिजन बच्चों को घर में सुलाकर गांव में आई बारात को देखने के लिए गए थे। इसी बीच रहस्यमय परिस्थितियों में उसके मकान में आग लग गई। जब तक लोगों की नजर वहां पड़ती, तब तक मकान से आग की लपटें उठने लगीं। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अंदर सोए बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। आग की भयावहता के चलते ग्रामीणों को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जब तक आग बुझाया जाता तब तक अंदर रखा चारपाई, बिस्तर, कपड़े, खाद्यान्न, नकद, रजाई, गद्दा बर्तन सहित 75 हजार रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए।

आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख
जंगीगंज। गोपीगंज थाना क्षेत्र के सागर रायपुर निवासी मुन्नीलाल साहू के कच्चे मकान में सोमवार को चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इसमें गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सागर रायपुर निवासी मुन्नू साहू के रिहायशी कच्चे घर में सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा सारा खाद्यान्न, नद सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें