फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में ग्रामीण को अगवा किया, पुलिस ने छुड़ाया

Sun, 29 Jun 2014 05:33 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बाजपुर में शुक्रवार रात चौकीदार की उसके पड़ोसी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से दर्जनों लोग जमा हो गए। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे गुट के एक व्यक्ति को अगवा कर लिया। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने अगवा किए व्यक्ति को मुक्त कराया। इस संबंध में पुलिस ने चौकीदार सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार रात का है। गांव के चौकीदार गंगाधर और पड़ोसी राजपाल के बीच नशे में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों ओर से दर्जनों लोग जमा हो गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस बीच चौकीदार पक्ष के लोगों ने दूसरे गुट के हसीब को अगवा कर लिया। अगर सूचना पर पुलिस समय से न पहुंचती तो अनहोनी हो सकती थी। गांव में बवाल होने की सूचना जैसे ही प्रभारी निरीक्षक गंभीर सिंह यादव को मिली तो वह तत्काल फोर्र्स के साथ मौके पर पहुंच गए और चौकीदार गंगाधर पक्ष द्वारा अगवा किए गए हसीब को मुक्त कराया। इस संबंध में पुलिस ने चौकीदार गंगाधर, राजपाल, सईदुलजमा, मोहम्मद इस्लाम और हसीब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें