फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजहबी आयोजन पर बिनावर के नदौलिया में तनाव

Sun, 11 May 2014 05:32 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। मजहबी आयोजन को लेकर बिनावर क्षेत्र के गांव नदौलिया में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एक पक्ष के लोग आयोजन करने पर अड़ गए तो दूसरे पक्ष के लोगों ने इसको नई परंपरा बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो एसओ ने फोर्स के साथ गांव पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

नदौलिया गांव में एक पक्ष के लोग कई दिन से आसपास के गांवों में मजहबी आयोजन के लिए प्रचार कर रहे हैं। ये आयोजन 11 और 12 मई को होना था। शनिवार को बात बढ़ी तो दूसरे पक्ष के लोगों ने इसे नई परंपरा बताते हुए विरोध किया तो गांव में तनाव पैदा हो गया। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। एसओ मेराज अली ने फोर्स के साथ गांव पहुंच कर स्थिति को देखा। उन्होंने दोनों पक्षों से बात करके स्पष्ट कहा कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। माहौल खराब करने वालों को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें