फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान और उसके साथियों पर गैंगरेप का आरोप

Wed, 24 Jul 2013 05:33 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिला एसएसपी से मिली, रिपोर्ट के आदेश
विज्ञापन

बिसौली। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पूर्व प्रधान और दो साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता मंगलवार को एसएसपी धर्मवीर यादव से मिली और घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
फैजगंज बेहटा के एक गांव की विवाहिता घास छीलने जंगल में गई थी। आरोप है कि तभी पूर्व प्रधान अपने दो साथियों को लेकर वहां आया। इन लोगों ने असलहों के बल पर महिला से दुराचार किया। चीखपुकार पर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पीड़ित महिला थाने जाने के बजाय सीधे एसएसपी से शिकायत करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि पूर्व प्रधान का एक साथी पीड़िता की बेटी को अगवा कर ले गया था। इसी खुन्नस में महिला उस पर रेप का आरोप लगा रही है। एसओ गंगा सिंह यादव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें