वजीरगंज। फर्नीचर का पेमेंट कराने आंवला गया व्यापारी रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है।
नगर निवासी साविर पुत्र रियाजुद्दीन की चौराहे पर फर्नीचर की दुकान है। मंगलवार की शाम आंवला में 52 हजार का पेमेंट लेने गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। घर वालों ने आंवला में भी संपर्क किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके पिता ने बताया कि उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता न लगने पर परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है।
घटना के संबंध में बगरैन चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। व्यापारी आंवला सही सलामत पहुंच गया था। दोनों पक्षों के बात में विरोधाभास है। पुलिस जांच कर रही है।