फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम जीएस प्रियदर्शी ने निर्देश दिए कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अफसर 15 दिन के अंदर कर दें। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान सात शिकायतों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

डीएम ने गांव खितौरा की बानो और नगला तरऊ के महेंद्रपाल शर्मा जो गरीबी रेखा से नीचे पाए गए, जैसे पांच व्यक्तियों को बीपीएल दर पर 35 किलो गेहूं, चावल दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी असहाय हैं उन्हें बीपीएल दर पर गेहूं व चावल प्रत्येक दशा में दिलवाया जाए। मध्याह्न भोजन के लिए अरगनपुर, बघोल प्राथमिक विद्यालय में राशन दिलवाने के निर्देश दिए। शिथिलता बरतने वाले बीईओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बांस बरौलिया निवासी जयपाल सिंह के प्रार्थना पत्र पर चकरोड़ खुलवाने के निर्देश दिए। साथ ही चकरोड़ को मिट्टी डालकर ऊंचा कराने के निर्देश दिए। चकरोड़ों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को चेक दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी धर्मवीर सिंह यादव, सीडीओ सूर्यपाल गंगवार, सभी एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें