फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरचौक में विवाहिता से गैंगरेप , ग्राम प्रधान पर आरोप

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधान समेत चार के खिलाफ एफआईआर, आरोपी फरार
मुकदमे में एक अज्ञात व्यक्ति भी शामिल, असलहों के बल पर दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला नेटवर्क
कादरचौक। असलहे लेकर घर में घुसे चार लोगों ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में गांव के प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति बैंगलोर में रहकर मजदूरी करता है। जबकि महिला अपने चार बच्चों के साथ यहां रहती है। आरोप है कि बीती 13 नवंबर की रात विवाहिता अपने घर के बरामदे में बच्चों के साथ सो रही थी। इस दौरान गांव भमुइया के तीन लोग वहां असलहे लेकर आ धमके। जबकि चौथा व्यक्ति अज्ञात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आहट पाकर विवाहिता की आंख खुली तो आरोपियों ने उसे दबोच लिया और असलहे दिखाकर बारी-बारी उसका रेप किया। इस मामले की शिकायत दूसरे दिन 14 नवंबर को थाने में की गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। सोमवार को पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर गांव भमुइया के प्रधान शमशाद के अलावा गांव के ही तालिब, कैसर व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। एसओ विजय कुमार ने बताया कि नामजदों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें