गुड़गांव। डीएलएफ फेस तीन में रहने वाले व्यक्ति ने पानीपत के रहने वाले व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने प्लॉट के नाम पर उसके साथ 22 लाख रुपये की ठगी की है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने परमित सिंह के बयान पर नरेंद्र नाथ निवासी माडल टान पानीपत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।