फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कालेजों की मान्यता होगी खत्म

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीआईओएस को चलती मिली थी अतिरिक्त कक्षाएं
उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी रिपोर्ट
सिटी रिपोर्टर
बदायूं। जिले के पांच कालेजों की मान्यता खतरे में है। डीआईओएस के निरीक्षण में ये कालेज मान्यता के अतिरिक्त कक्षाएं चलाते मिले थे। विभाग के अफसरों ने इस मामले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से कार्रवाई की सिफारिश की है।
जिले में माध्यमिक स्कूल और इंटर कालेजों की संख्या 196 है। इसमें से 48 से अधिक कालेज ऐसे हैं जिनके पास कक्षा नौ से 12 तक की ही मान्यता है। यह कालेज प्राइमरी विंग नहीं चला सकते। अक्तूबर माह में माध्यमिक शिक्षा विभाग को शिकायत मिली कि कई स्कूलों में मान्यता के अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं। इस पर डीआईओएस सुशीला अग्रवाल ने उझानी, सहसवान और बिसौली स्थिति एक दर्जन कालेजों का निरीक्षण किया। इसमें पांच कालेज दोषी मिले। मान्यता के अतिरिक्त कक्षाएं चलाते मिले। इन कालेजों को विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक नहीं मिला। इन कालेजों का प्रशासन भी जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार इन कालेजों की मान्यता प्रत्याहरण को माध्यमिक शिक्षा परिषद को लिखा गया है। इससे कालेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डीआईओएस सुशीला अग्रवाल का कहना है कि आगे की कार्रवाई शासन स्तर से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें