फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, भतीजे पर एफआईआर

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत
विज्ञापन

बिनावर। एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वृद्ध के बेटे और उसके भतीजे के बीच मंगलवार सुबह किसी बात पर मारपीट हुई थी। इस घटना की शिकायत करने वृद्ध का बेटा पुलिस के पास गया गया, इस दौरान ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि इसी विवाद में वृद्ध की हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अलबत्ता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर डॉक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव घटपुरी निवासी 60 वर्षीय ढाकनलाल के बेटे रवींद्र का उसके चचेरे भाई विजेंद्र से मंगलवार सुबह किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस पर विजेंद्र ने रवींद्र को पीट दिया। घटना की शिकायत करने रवींद्र थाने गया था, वहां से लौटकर आया तो घर में ढाकनलाल की लाश पड़ी थी। आरोप है कि इसी विवाद में विजेंद्र ने ढाकन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर पुलिस ने विजेंद्र और गांव के ही धीरेंद्र नाम के युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरे दिन बुधवार दोपहर पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। एसओ एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बिसरा की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें