फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले के बाद किसानों केपरिजन छोड़ गए कटरी

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। दस्यु सरगना कल्लू गिरोह के सदस्यों ने बरेली के फतेहगंज पूर्वी में रहने वाले किसान पवन, सुरेंद्र सिंह, जीत सिंह और देशराज का वर्ष 2006 में अपहरण किया था। पुलिस ने जीत सिंह को छुड़ा लिया था लेकिन अन्य तीन की हत्या कर दी गई। इस मामले में सात नवंबर को स्पेशल जज संजय कुमार डे ने गिरोह के सदस्य देवेंद्र गूजर और नज्जू समेत पांच लोगों को उम्रकैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। इस फैसले से मृतक किसानों के परिजनों को सुकून तो मिला है लेकिन गिरोह के अन्य सदस्य इसका प्रतिशोध न लें। इस डर से परिजन फिलहाल कटरी छोड़कर चले गए हैं। यहां बता दें कि मृतक किसानों के भाई शक्तिसिंह और रमेश इस घटना के बाद कटरी छोड़कर चले गए थे। हालांकि बाद में वापस आकर इस जमीन पर खेती करना शुरू कर दी थी। एसपी सिटी पियूष श्रीवास्तव ने बताया कि कटरी पूरी तरह शांत है। परिजनों के जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। परिजनों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें