फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग बंधु की बैठक में उठा वसूली का मुद्दा

Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारी व उद्यमियों ने कई समस्याएं उठाईं, जिसमें खास यह रही कि माल ट्रकों से कई जगह खुलेआम अवैध वसूली की जा रही हैं। इस मौके पर व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को सहयोग मांगा गया। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम जीएस प्रियदर्शी ने उद्यमियों से कहा कि समस्याएं खुलकर बताए और यह भी जानकारी दें कि उन्हें किस अधिकारी से कार्य कराने में दिक्कत हो रही है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी को रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार बंद कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही श्रमिकों के दावों का सात दिनों के अंदर निस्तारण होना चाहिए। उद्यमियों की शिकायत पर डीएम ने बिजली विभाग को यह निर्देशित किया कि वह उद्योगों को कनेक्शन देने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। एसपी मंजिल सैनी ने उद्यमियों से अतिक्रमण हटवाने और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर एक साथ कई व्यापारी बैंक से रुपये निकालने जाएं तो उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जा सकती है। डीएम ने बैक अधिकारियों को सीसी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। साथ ही चौराहों पर भी असामाजिक तत्वों पर निगरानी को सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। बैठक में अनुपस्थित होने पर डीएम ने सहायक निदेशक कारखाना, राज्य औद्योगिक विकास निगम और उत्तर प्रदेश वित्त निगम के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक में धीरेंद्र नाथ, मनोज कुमार गुप्ता, सत्यपाल गुप्ता, धीरेंद्र धींगड़ा, अरविंद सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें