फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला से जुड़े व्यक्ति को सीबीआई ने गिरफ्तार किया

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली/दबतोरी (बदायूं)। इलाके में सक्रिय हवाला कांड गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति को शुक्रवार दोपहर दिल्ली से आई सीबीआई टीम उठाकर ले गई। सीबीआई तीन दिन से यहां उसकी तलाश में ठहरी हुई थी। शुक्रवार को लोकल पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी हो सकी।
विज्ञापन

बिसौली थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मपुर, संग्रामपुर, दबतोरी और दबतोरा में हवाला से जुड़े कुछ लोग रहते हैं। इनकी तलाश में कई बार सीबीआई और एसटीएफ यहां छापा मार चुकी है। तीन दिन से सीबीआई सब इंस्पेक्टर रजतराम अपने साथ हेडकांस्टेबिल मुकेश और ओमकार के साथ यहां ठहरे हुए थे। शुक्रवार को टीम ने लोकल पुलिस की मदद से संग्रामपुर निवासी ताहिर खां को उठा लिया। अचानक हुई छापामार कार्रवाई से इस धंधे से जुड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। सीबीआई के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि ताहिर हवाला कांड से जुड़ा हुआ है। उसके कई बैंकों में खाते हैं। विदेशों से इन खातों में रकम आने की पुष्टि हुई है। एएसपी देहात एसएस सिंह ने बताया कि सीबीआई ने ताहिर की गिरफ्तारी के लिए लोकल पुलिस से मदद मांगी थी, उसे गिरफ्तार करवा दिया है। टीम उसकी गिरफ्तारी का वारंट भी साथ लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें