तावड़ू। गांव हसनपुर में शुक्रवार को वाहन सवार बदमाश एक दर्जी की दुकान पर खड़े युवक को गोली मार कर फरार हो गए। घायल को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसपी सुखबीर सिंह, डीएसपी मुख्यालय, थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना का कारण पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार, हसनपुर का 22 वर्षीय हरकेश गांव की चौपाल के पास टेलर की दुकान पर खड़ा था। इसी बीच एक वाहन में सवार बदमाश वहां पहुंचे और देसी पिस्तौल से फरार कर दिया। डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि बदमाश कार में आए थे।