फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम के कार्यों की सत्यता की होगी जांच

Sun, 17 Jun 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) की योजनाओं के कार्यों की जांच करने भारत सरकार की टीम 20 जून को यहां आ रही है। दो दिनी दौरे में शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में हुए टीकाकरण और कोल्ड चेन की व्यवस्थाएं देखेगी। टीम के आने की भनक लगते ही स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी-कर्मचारी कागजी कोरम पूरा करने में जुट गए हैं। जिला स्तरीय अधिकारी भी कोल्ड चेन के अलावा योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति के रजिस्टर खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार वर्ष 2011-12 में एनआरएचएम के तहत हुए कार्यों का सत्यापन भारत सरकार की पांच सदस्यीय टीम देखने 20 जून को बदायूं पहुंच रही है। जच्चा-बच्चा टीकाकरण, वैक्सीन रखने के लिए कोल्ड चेन का हाल, पल्स पोलियो, सामानों की खरीद फरोख्त, नसबंदी कार्यक्रम, स्कूल हेल्थ प्रोग्राम आदि के बारे में जानकारी लेगी। इस टीम में मिस ध्रुव, अमृता, निथिया, डॉ. एस त्रिपाठी और डॉ. पी जैन शामिल हैं। टीम 20 जून को बदायूं शहर के अस्पताल देखेगी और 21 जून को सहसवान, गुन्नौर समेत तमाम सीएचसी-पीएचसी का मौका मुआयना करेगी।
टीम का कार्यक्रम जैसे ही विभाग को मिला तो अधिकारी-कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। इस योजना से जुड़े सभी अफसर ग्रामीण इलाकों में कैंप कर अभिलेख सही करने में लगे हैं। जहां पर वैक्सीन की सुरक्षा यानी फ्रिज आदि खराब पड़े हैं उन्हें सही कराया जा रहा है। लक्ष्य पूर्ति को भी रजिस्टर पर अंकन हो रहा है। टीकाकरण के आंकड़े पूरे किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि जिले के तमाम गांव ऐसे हैं जहां पर काली खांसी, गलघोंटू, खसरा, टिटनेस आदि जानलेवा रोगों के बचाव के टीके बच्चों को नहीं लगे हैं। इससे विभाग के हाथ-पांव फूल रहे हैं।
विज्ञापन


कोल्ड चेन का निरीक्षण किया
उसावां। भारत सरकार की टीम के आने की सूचना के बाद अधिकारी जाग गए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी आर्या ने स्वास्थ्य केंद्र पर कोल्ड चेन का निरीक्षण किया। वहां रखे बॉक्स भी देखे। कमियां मिलने पर सुधार के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें