फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहजोई से आया नौ ड्रम सरसों का तेल सील, सेंपल भरा

Wed, 12 Nov 2014 05:31 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ब्लाक म्याऊ के गांव यूसुफनगर में सरसों के तेल के सप्लायर की दुकान पर छापा मारकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने नौ ड्रम करीब 1.30 लाख रुपये कीमत का सरसों का तेल पकड़ा है। यह तेल गांव के बाजारों में सप्लाई को लाया गया था। मिलावट के शक में इसके नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र पांडेय ने म्याऊं ब्लाक के गांव यूसुफनगर में सरसों के तेल व्यापारी शमशेर पुत्र असमत अली की दुकान पर छापामारी की। यहां स्टोर किया हुआ नौ ड्रम सरसों का तेल मिला है। बताया गया है कि यह तेल बहजोई (संभल) से लाया गया था और गांवों के आसपास के दुकानदारों को इसकी सप्लाई होती। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार तेल में मिलावट की आशंका के मद्देनजर उसके सेंपिल ले लिए गए हैं। सेंपिल को जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
दीपावली के बाद जब लोगों ने यह मान लिया है कि खाद्या सुरक्षा विभाग की छापामारी बंद हो गई है। इस छापामारी से मिलावटखोंरों के कान खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी का कहना है मिलावट के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें