फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी अभिकर्ता का घर खंगाला

Fri, 31 Oct 2014 05:34 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहवाजपुर में चोरों ने बुधवार रात एलआईसी अभिकर्ता के घर में हाथ साफ कर दिया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर यहां से नकदी और जेवर समेत करीब पचास हजार रुपये का माल समेट कर ले गए। सुबह को चोरी के बारे में जानकारी होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शहवाजपुर के कृष्ण चौक निवासी अशोक सक्सेना शिक्षक होने के साथ एलआईसी अभिकर्ता भी हैं। बुधवार की रात वह अपने परिवार समेत शहर के मोहल्ला चित्रांश नगर में रिश्तेदारों के यहां देवी जागरण में शामिल होने गए थे। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने यहां से दस हजार रुपये की नकदी, जेवर, गैस सिलेंडर समेत करीब पचास हजार रुपये का सामान गायब कर दिया। अशोक सक्सेना गुरुवार सुबह जब घर पहुंचे तो उनको चोरी के बारे में पता लगा। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें