अमेरिका में लोग स्मार्टफोन के बहुत आदी हैं, यहां स्मार्टफोन निजी जिंदगी में भी घुसपैठ कर चुके हैं। इसी बात की एक हालिया सर्वें ने पुष्टि की है।
सर्वें के मुताबिक, अमेरिका में 9 फीसदी लोग सेक्स के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
ऑनलाइन माशेबल के खबर के मुताबिक, 2013 में मोबाइल कंज्यूमर हैबिट की स्टडी से ये बात सामने आई है कि स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों में कुछ-कुछ आदतें एक जैसी होती है। अमेरिका में खासतौर पर हर चार में से तीन यानी तकरीबन 72 फीसदी लोग अपने स्मार्टफोन को हरसमय अपने से पांच फीट की दूरी तक ही रखते हैं।
इतना ही नहीं, साल भर में कई इस तरह के सर्वें भी आएं जिनमें पाया गया कि लोग सेक्स के दौरान स्मार्टफोन के साथ भी व्यस्त रहते हैं।
देखें: परदे के पीछे प्रियंका की नशीली अदाएं
सेक्स के दौरान स्मार्टफोन में लोग फोनकॉल्स चेक करते हैं, मैसेज चेक करते हैं और बाकी अपने फोन में चैटिंग जैसी चीजों में व्यस्त रहते हैं। रिसर्च में ये भी पाया गया कि इनमें से बहुत से लोग इसके आदी हैं और अपनी इन आदतों को छोड़ना भी नहीं चाहते।
रिलेशनशिप में रह रहे 12 फीसदी लोगों को लगता है कि उनके स्मार्टफोन की वजह से रिलेशनशिप या लव लाइफ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
आपको जानकर हैरानी होगी लोग सेक्स करने के दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो करते ही हैं, इसके अलावा 19 फीसदी लोग चर्च और मंदिर जैसी जगहों पर, 33 फीसदी लोग डिनर डेट पर, 12 फीसदी लोग शॉवर के दौरान और 55 फीसदी लोग ड्राइविंग के दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।
पढ़ें: दर्द और कामुकता का अनोखा रिश्ता