{"_id":"667a57f5698cf92b82043698","slug":"wikileaks-founder-julian-assange-legal-battles-read-full-timeline-2024-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Julian Assange Timeline: विकीलीक्स की स्थापना से लेकर अमेरिका की जासूसी तक; पढ़ें असांजे की पूरी टाइमलाइन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टाइमलाइन
Julian Assange Timeline: विकीलीक्स की स्थापना से लेकर अमेरिका की जासूसी तक; पढ़ें असांजे की पूरी टाइमलाइन
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ब्रिटिश जेल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने अमेरिका के साथ समझौते के तहत खुद पर लगे जासूसी के आरोपों को काबूल करने का फैसला किया है। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया। अब उनके वापस अपने वतन ऑस्ट्रेलिया लौटने का रास्ता भी साफ हो गया है। उन्हें इस सप्ताह उत्तरी मारियाना द्वीप समूह में यूएस संघीय अदालत में पेश होना है। यहां उन्हें सजा सुनाई जाएगी और ऑस्ट्रेलिया लौटने की अनुमति दी जाएगी। आइए जानते हैं असांजे की पूरी टाइमलाइन...
जुलाई 1971
असांजे ऑस्ट्रेलिया के टाउन्सविले में पैदा हुए। उनके माता-पिता थिएटर में काम करते थे।
1995
कम्प्यूटर प्रोग्रामर के तौर पर काम किया। उन पर हैकिंग के लिए जुर्माना लगाया गया।
2006
असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की। संवेदनशील जानकारी लीक करने वालों के लिए इंटरनेट-आधारित 'डेड लेटर ड्रॉप' बनाया।
5 अप्रैल 2010
विकीलीक्स ने एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर से लीक हुआ वीडियो जारी किया। इसमें बगदाद में हवाई हमले में एक समाचार एजेंसी के दो कर्मचारियों सहित नागरिकों की मौत दिखाई गई।
25 जुलाई 2010
विकीलीक्स ने 91,000 से अधिक दस्तावेज जारी किए। अधिकांश अफगानिस्तान युद्ध के बारे में गुप्त अमेरिकी सैन्य रिपोर्टें थीं।
अक्तूबर 2010
विकीलीक्स ने इराक युद्ध पर खुलासे करने वाली 400,000 गोपनीय सैन्य फाइलें जारी कीं।
18 नवंबर 2010
एक स्वीडिश अदालत ने यौन अपराध के आरोपों पर असांजे की गिरफ्तारी का आदेश दिया। अगले महीने उन्हें यूरोपीय गिरफ्तारी वारंट पर ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया। बाद में वे जमानत पर रिहा कर दिए गए।
फरवरी 2011
लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने असांजे को स्वीडन प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया।
14 जून 2012
ब्रिटिश सुप्रीम कोर्ट ने असांजे की अंतिम अपील को खारिज कर दिया। पांच दिन बाद उन्होंने लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक शरण मांगी, जिसे इक्वाडोर ने अगस्त 2012 में स्वीकार कर लिया।
19 मई 2017
स्वीडिश अभियोजकों ने अपनी जांच बंद कर दी।
11 अप्रैल 2019
इक्वाडोर द्वारा उनकी राजनीतिक शरण रद्द कर दी। असांजे को दूतावास से बाहर ले जाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। 1 मई को ब्रिटिश अदालत ने 50 सप्ताह की जेल की सजा सुनाई। उन्होंने सजा पूरी की, लेकिन प्रत्यर्पण सुनवाई तक जेल में रहे।
13 मई 2019
स्वीडिश अभियोजकों ने अपनी जांच फिर से शुरू की और कहा कि वे असांजे के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे।
11 जून 2019
अमेरिकी न्याय विभाग ने औपचारिक रूप से ब्रिटेन से असांजे को अमेरिका में प्रत्यर्पित करने के लिए कहा।
19 नवंबर 2019
स्वीडिश अभियोजकों ने सबूतों के अभाव में अपनी जांच फिर बंद कर दी।
4 जनवरी 2021
एक ब्रिटिश न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि असांजे को आपराधिक आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका में प्रत्यर्पित नहीं किया जाना चाहिए।
10 दिसंबर 2021
अमेरिका ने कोर्ट में जीत हासिल की। कोर्ट ने कहा कि वह असांजे की हिरासत की शर्तों के बारे में अमेरिकी आश्वासनों से संतुष्ट हैं।
14 मार्च 2022
ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट ने असांजे को संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रत्यर्पित करने के फैसले के खिलाफ अपील करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।
23 मार्च 2022
असांजे ने अपनी दीर्घकालिक साथी स्टेला मोरिस से ब्रिटिश उच्च सुरक्षा वाली जेल में शादी की। स्टेला इक्वाडोर के दूतावास में पैदा हुए उनके दो बच्चों की मां हैं।
17 जून 2022
ब्रिटेन ने असांजे को संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया। इसके बाद असांजे ने अपील की।
जून 2023
लंदन के उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि असांजे के पास अपील करने का कोई कानूनी आधार नहीं है।
20 फरवरी 2024
असांजे ने अपने समर्थकों के अनुसार प्रत्यर्पण को रोकने के लिए अपनी अंतिम कोशिश शुरू की।
26 मार्च 2024
प्रत्यर्पण पर रोक लगा दी गई। कोर्ट ने कहा कि अमेरिका को यह आश्वासन देना होगा कि असांजे को संभावित मृत्युदंड का सामना नहीं करना पड़ेगा।
20 मई 2024
हाईकोर्ट ने असांजे को उनके प्रत्यर्पण के खिलाफ पूर्ण अपील शुरू करने की अनुमति दी।
24 जून 2024
अमेरिकी न्याय विभाग और असांजे ने एक समझौते का खुलासा किया। इसके तहत वह एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाएंगे और उन्हें सजा सुनाई जाएगी। इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया लौट सकेंगे।
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।