Hindi News
›
World
›
Veteran South African Indian origin freedom struggle activist Moosa Mosie Moola passed away
{"_id":"641f8bef364136b520073304","slug":"veteran-south-african-indian-origin-freedom-struggle-activist-moosa-mosie-moola-passed-away-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Africa: भारतीय मूल के सामाजिक कार्यकर्ता मोसी मूला का निधन, रंगभेद के खिलाफ लड़ी लंबी लड़ाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Africa: भारतीय मूल के सामाजिक कार्यकर्ता मोसी मूला का निधन, रंगभेद के खिलाफ लड़ी लंबी लड़ाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 26 Mar 2023 05:34 AM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
1994 में मंडेला के दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पहले राष्ट्रपति बनने के बाद, उन्होंने 1999 तक मूला को इस्लामिक गणराज्य ईरान में दक्षिण अफ्रीकी राजदूत के रूप में नियुक्त किया।
दक्षिण अफ्रीका में भारतयी मूल के स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक कार्यकर्ता मूसा 'मोसी' मूला का लंबी बीमारी के बाद शनिवार शाम निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उन्होंने रंगभेद के खिलाफ कई अभियान भी चलाए। क्रिस्टियाना के छोटे से शहर में मूला ट्रांसवाल इंडियन कांग्रेस में शामिल हो गए यहां उन्होंने रंगभेद के विरोध में पोस्टर लगाए। इसके बाद उनको टीआईसी के कार्यकारी के रूप में चुना गया था और इसके पूर्णकालिक आयोजक के रूप में भी कार्य किया।
मूला को कई बार गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया और वह एक पुलिस स्टेशन से भाग गए, जहां उन्हें एकांत कारावास में रखा जा रहा था। दक्षिण अफ्रीका को अवैध रूप से छोड़कर, मूला दार-एस-सलाम में अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) के अन्य निर्वासित नेताओं में शामिल हो गए।
मूला अपनी पत्नी ज़ुबैदा और उनके बच्चों, तस्नीम और आजाद से कई वर्षों तक अलग रहे, क्योंकि उन्हें 1968 तक रंगभेदी अधिकारियों द्वारा दक्षिण अफ्रीका छोड़ने के लिए बार-बार पासपोर्ट देने से मना कर दिया गया था। वही मूला को सैन्य प्रशिक्षण के लिए सोवियत संघ में ओडेसा भेजा गया, जिसके बाद उन्होंने छह महीने मास्को में खुफिया प्रशिक्षण की ट्रेनिंग ली।
1994 में मंडेला के दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पहले राष्ट्रपति बनने के बाद, उन्होंने 1999 तक मूला को इस्लामिक गणराज्य ईरान में दक्षिण अफ्रीकी राजदूत के रूप में नियुक्त किया। जून 2000 के मध्य से 2004 तक मूला ने पाकिस्तान में उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया। 2013 में, मूला को दक्षिण अफ्रीका के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, ऑर्डर ऑफ लुथुली इन सिल्वर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।