{"_id":"6858cd8716dec4d29e07d0b8","slug":"us-attacks-iran-amid-tension-with-israel-20-hours-of-operation-midnight-hammer-know-the-timeline-of-key-event-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Operation Midnight Hammer Timeline: 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' के 20 घंटे..; ईरान पर अमेरिकी हमलों की पूरी टाइमलाइन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टाइमलाइन
Operation Midnight Hammer Timeline: 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' के 20 घंटे..; ईरान पर अमेरिकी हमलों की पूरी टाइमलाइन
बीते दिन अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला सैन्य ऑपरेशन किया है। राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन 'मिडनाइट हैमर' नाम से एक बेहद गुप्त और सटीक हमला किया। इसमें ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया गया। इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल डैन केन ने पेंटागन में दी।
अमेरिका ने इस्राइल के साथ खुली जंग में कूदते हुए ईरान के तीन मुख्य परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज व इस्फहान पर बमधारी कर उन्हें तबाह कर दिया। ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत अमेरिका के सात बी-2 बमवर्षकों ने रविवार तड़के फोर्डो परमाणु ठिकाने पर 14 हजार किलो के 14 बंकर बस्टर बम गिराए और नौसेना की पनडुब्बियों ने नतांज और इस्फहान के परमाणु स्थलों पर 30 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दागीं।
इसके जवाब में ईरान ने तत्काल अमेरिका के किसी ठिकाने को तो निशाना नहीं बनाया, लेकिन इस्राइल पर सबसे बड़ा हमला करते हुए उसके 14 शहरों पर खैबर शेकन हाइपरसोनिक मिसाइलें दागीं। 20वें दौर के इस मिसाइल हमले में तेल अवीव के पास बेन गुरियन हवाईअड्डे के साथ सैन्य ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिना कांग्रेस की अनुमति लिए इस हमले की अनुमति दी। हमले के बाद ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, 'अमेरिकी सेना ने ईरान के तीनों प्रमुख परमाणु ठिकाने पूरी तरह विलुप्त कर दिए हैं। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, एक बी-2 विमान ने नतांज पर दो बंकर बस्टर बम भी गिराए। ये तीनों परमाणु केंद्र भूमिगत थे, जिन्हें सामान्य बमों से नष्ट नहीं किया जा सकता था।
21 जून, सुबह 9.53 बजे
'एक्स' पर एयरक्राफ्ट स्पॉट्स ने यूएसए के व्हाइटमैन एयर फोर्स बेस से बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स की आवाजाही की सूचना दी।
21 जून, सुबह 11.11 बजे
एयरक्राफ्ट स्पॉट्स ने गुआम में एंडरसन एयर बेस की ओर बी-2 बॉम्बर विमानों की आवाजाही की सूचना दी।
21 जून, शाम 5.22 बजे
कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि छह बी-2 विमान गुआम की ओर बढ़ते हुए दिखाई दिए।
21 जून, रात 10.05 बजे
पेंटागन ने कहा कि तैनाती के बावजूद कोई हमला आदेश जारी नहीं किया गया है।
22 जून, सुबह 4.30 बजे
ईरान के फोर्डो परमाणु संयंत्र पर अमेरिकी बी-2 बॉम्बर्स ने हमला किया, ईरानी सरकारी मीडिया ने रिपोर्ट की।
22 जून, सुबह 5.20 बजे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में फोर्डो और दो अन्य परमाणु संयंत्रों पर बमबारी की घोषणा की।
22 जून, सुबह 5.34 बजे
ट्रंप ने ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस का हवाला देते हुए कहा कि फोर्डो को नष्ट कर दिया गया है।
ऑपरेशन 'मिडनाइट हैमर' के बारे में संक्षिप्त में समझें सबकुछ
अमेरिका ने रविवार को तड़के सुबह ईरान के खिलाफ एक बेहद गुप्त और बड़ी सैन्य कार्रवाई की। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन 'मिडनाइट हैमर' रखा गया था। पेंटागन के मुताबिक, इस ऑपरेशन में अमेरिका के 125 से ज्यादा लड़ाकू विमान और मिसाइलें शामिल थीं। संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल डैन केन ने रविवार को बताया कि यह हमला ईरान के दो प्रमुख परमाणु केंद्रों फोर्डो और नतांज पर किया गया। इसके साथ ही इस्फहान शहर में भी मिसाइलें दागी गईं। जनरल डैन केन ने कहा, 'हमने ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाया जो सीधे उनके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े थे। ऑपरेशन को इस तरह अंजाम दिया गया कि आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचे।'
125 से ज्यादा अमेरिकी विमान शामिल- इनमें बमवर्षक, फाइटर जेट, टैंकर (तेल भरने वाले विमान), और जासूसी विमान शामिल थे। इसमें बी-2 स्टील्थ बमवर्षक विमानों का इस्तेमाल हुआ, जो मिसौरी से उड़कर आए थे। हर बमवर्षक ने 30,000 पाउंड वजन के खास बम गिराए, बंकर-बस्टर बम के तौर पर जाने जाते हैं। ये बम जमीन के भीतर छिपे ठिकानों को नष्ट करने में सक्षम हैं। ये हमला रात 6:40 बजे (पूर्वी समयानुसार) (शाम साढ़ चार बजे के आसपास भारतीय समयानुसार) शुरू हुआ और सात बजे तक सभी विमान ईरानी हवाई क्षेत्र से निकल चुके थे। इस मिशन को 9/11 के बाद बी-2 बमवर्षकों की सबसे लंबी उड़ान बताया गया है।
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।