Hindi News
›
World
›
US Analyst WSJ Opinion Article Walter Mead claims BJP to be most important world party news and updates
{"_id":"64194a7957b853a27e0a9a08","slug":"us-analyst-wsj-opinion-article-walter-mead-claims-bjp-to-be-most-important-world-party-news-and-updates-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Popularity: दुनिया का सबसे अहम राजनीतिक दल है भाजपा, अमेरिकी अखबार WSJ में छपा लेख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
BJP Popularity: दुनिया का सबसे अहम राजनीतिक दल है भाजपा, अमेरिकी अखबार WSJ में छपा लेख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:11 PM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
लेख में कहा गया है कि 2014 और 2019 में लगातार जीत के बाद भाजपा 2024 में भी जीत दोहराने की ओर बढ़ रही है। इसी के साथ भारत भी बड़ी आर्थिक शक्ति बन रहा है, जिससे जापान के साथ यह देश हिंद-प्रशांत में अमेरिका की नीति की धुरी बन गया है।
द वॉल स्ट्रीट जर्नल में भाजपा पर छपा लेख।
- फोटो : Amar Ujala
भाजपा दुनिया का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक दल है। अमेरिकी अखबार 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' में एक ओपिनियन आर्टिकल यानी वैचारिक लेख में ऐसा दावा किया गया है। इस लेख में कहा गया है कि अमेरिकी हितों के लिहाज से दुनिया में भारत की भारतीय जनता पार्टी सबसे अहम विदेशी राजनीतिक पार्टी है। वॉल्टर रसेल मीड की ओर से लिखे गए इस लेख में कहा गया है कि शायद इस पार्टी के बारे में दुनिया में सबसे कम जाना गया है।
लेख में कहा गया है कि 2014 और 2019 में लगातार जीत के बाद भाजपा 2024 में भी जीत दोहराने की ओर बढ़ रही है। इसी के साथ भारत भी बड़ी आर्थिक शक्ति बन रहा है, जिससे जापान के साथ यह देश हिंद-प्रशांत में अमेरिका की नीति की धुरी बन गया है। लेख में कहा गया कि निकट भविष्य में भाजपा ही भारत में अधिकतर फैसले करेगी और उसकी मदद के बिना अमेरिका के चीन की बढ़ती शक्ति को संतुलित करने के सारे कदम कमजोर ही रहेंगे।
भाजपा में हर देश के किसी न किसी दल का गुण
लेखक मीड ने कहा कि भाजपा को दुनिया में काफी कम जाना जाता है, क्योंकि इसके उत्थान से जुड़े राजनीतिक और सांस्कृति इतिहास से अधिकतर गैर-भारतीय अनभिज्ञ ही रहे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम ब्रदरहुड की तरह ही भाजपा पश्चिमी उदारवाद के कई विचारों को नकारती है, जबकि आधुनिकता के दूसरे अहम पैमानों को अपनाती है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की तरह भाजपा एक अरब से भी ज्यादा आबादी वाले देश को वैश्विक महाशक्ति बनाना चाहती है। इस्राइल की लिकुड पार्टी की तरह भाजपा बाजार-समर्थक आर्थिक नजरिया रखती है, लेकिन लोकप्रिय और पारंपरिक मूल्यों के साथ। फिर चाहे इससे भाजपा को उन लोगों की नाराजगी झेलनी पड़े, जो उसकी नीतियों का समर्थन नहीं करते या जो पश्चिमी केंद्रित संस्कृति का समर्थन करते हैं और राजनीतिक तौर पर अभिजात वर्ग से आते हैं।
'भाजपा की सफलताओं को गिनना अहम'
मीड ने कहा कि भाजपा को हाल ही में ईसाई बहुलता वाले पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हुए चुनावों में जो जीत मिली है, वह उसकी कुछ अहम जीत में से है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार, जहां की आबादी 20 करोड़ से भी ज्यादा है, उसे शिया मुस्लिमों का समर्थन मिलता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता वहां जातिगत भेदभाव से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
अमेरिकी विश्लेषक ने कहा, "भाजपा और संघ के वरिष्ठ नेताओं और उनके आलोचकों से गहन चर्चाओं के बाद मुझे यकीन है कि अमेरिकी और पश्चिमी देशों को इस ताकतवर और जटिल आंदोलन के साथ और गहराई से जुड़ना जरूरी है।
'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे ताकतवर संगठन'
अमेरिकी विश्लेषक ने कहा, "भाजपा और संघ के वरिष्ठ नेताओं और उनके आलोचकों से गहन चर्चाओं के बाद मुझे यकीन है कि अमेरिकी और पश्चिमी देशों को इस ताकतवर और जटिल आंदोलन के साथ और गहराई से जुड़ना जरूरी है।" उन्होंने आगे लिखा, "हाशिए पर रहे धार्मिक और बौद्धिक तौर पर उत्साही लोगों के समूह से लेकर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शायद दुनिया का सबसे ताकतवर नागरिक समाज संगठन बन चुका है। इसके ग्रामीण और शहरी विकास कार्यक्रम, धार्मिक शिक्षा और उसके पुनर्जीवन से जुड़े कार्यक्रम और नागरिक सक्रियता, जिसमें हजारों स्वयंसेवक अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं और एक राजनीतिक चेतना बनाते हैं। यह दुनिया के करोड़ों लोगों की ऊर्जा पर केंद्रित होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।