विज्ञापन
Hindi News ›   World ›   Several killed in avalanche in Gilgit-Baltistan region Pakistan

Pakistan: गिलगित-बाल्टिस्तान के पहाड़ी क्षेत्र में हिमस्खलन, 11 जनजातीय लोगों की मौत, कई घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 28 May 2023 06:59 AM IST
सार

बचाव अधिकारियों ने बताया कि गुर्जर परिवार के 25 लोग अपने मवेशियों के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से अस्तोर जा रहे थे, तभी वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए। 12 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Several killed in avalanche in Gilgit-Baltistan region Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
Follow Us

पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में शनिवार को हिमस्खलन की घटना में खानाबदोश जनजाति के 11 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा, हिमस्खलन की घटना अस्तोर जिले में शाउंटर दर्रे के चंबेली क्षेत्र में हुई। मरने वालों में चार महिलाएं और चार साल का एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, हिमस्खलन के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। बाद में पाकिस्तानी सेना के जवान बचाव अभियान में शामिल हुए।



बचाव अधिकारियों ने बताया कि गुर्जर परिवार के 25 लोग अपने मवेशियों के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से अस्तोर जा रहे थे, तभी वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 12 की हालत गंभीर बनी हुई है।


इससे पहले, क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक तुफैल मीर ने कहा कि दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव दल को प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना की टुकड़ी फोर्स कमांड उत्तरी क्षेत्र बचाव अभियान में सहायता के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, राहत सामग्री और पैरामेडिकल स्टाफ प्रदान किया, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें साइट पर नहीं भेजा जा सका। अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन बचाव अभियान की बारीकी से निगरानी कर रहा है, जबकि अस्तोर जिला अस्पताल और संयुक्त सैन्य अस्पताल स्कार्दू में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्य सचिव मोहिउद्दीन वानी ने हिमस्खलन की पुष्टि करते हुए कहा कि बचाव दल मौके पर मौजूद है और प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। वहीं, गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने हिमस्खलन में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। साथ ही उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने आंतरिक सचिव, गिलगित-बाल्टिस्तान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के महानिदेशक और अन्य अधिकारियों से घटना की तुरंत जांच करने के आदेश दिए हैं।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लोगों की मौत पर जताया दुख
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर हिमस्खलन में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के कारण पाकिस्तान में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे विकासशील देशों को ऐसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पूरी दुनिया को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

आपको बता दें कि 8,000 मीटर से अधिक ऊंची दुनियाभर की 14 चोटियों में से पांच इसी क्षेत्र में स्थित हैं। इसके अलावा, गिलगित-बाल्टिस्तान में 7,000 से अधिक ग्लेशियर हैं और यहां अक्सर हिमस्खलन, भूस्खलन और हिमनदी झील के फटने की घटनाएं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें