विज्ञापन
Hindi News ›   World ›   President Droupadi Murmu arrives in Suriname

President Murmu Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम पहुंचीं, समकक्ष सी संतोखी ने किया स्वागत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पारामारिबो Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Jun 2023 02:27 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं। उनकी यात्रा का मकसद दक्षिण अमेरिकी देश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाना है

President Droupadi Murmu arrives in Suriname
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम पहुंचीं - फोटो : Twitter

विस्तार
Follow Us

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं। सूरीनाम के प्रोटोकॉल प्रमुख और सूरीनाम में भारत के राजदूत ने उनका स्वागत किया। उनकी यात्रा का मकसद दक्षिण अमेरिकी देश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाना है। पिछले साल जुलाई में पदभार ग्रहण करने के बाद मुर्मू की यह पहली विदेश यात्रा है। सूरीनाम की यात्रा के बाद वह सर्बिया का दौरा करेंगी।





राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट पर ट्वीट किया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा पर सूरीनाम के पारामारिबो पहुंचीं। सूरीनाम के राष्ट्रपति सी संतोखी ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम में शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत करेंगी और प्रवासी भारतीयों के एक वर्ग से भी मिलेंगी।


राष्ट्रपति के साथ उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद श्रीमती रमा देवी के साथ-साथ एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी है। राष्ट्रपति सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी के साथ आधिकारिक वार्ता करेंगी। सौरभ कुमार ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि राष्ट्रपति सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की याद में कई गतिविधियों में भाग लेंगी और उस देश में उनके इतिहास से जुड़े स्थलों का दौरा करेंगीं। राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगीं।

भारत से सूरीनाम की आखिरी राष्ट्रपति यात्रा 2018 में हुई थी। भारत, सूरीनाम के संबंध मैत्रीपूर्ण हैं और भारतीय डायस्पोरा के कारण विशेष महत्व रखते हैं, जो सूरीनाम की आबादी का 27 प्रतिशत से अधिक है। 

विज्ञापन

सर्बिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपने दौरे के दूसरे चरण में, राष्ट्रपति मुर्मू सात जून से सर्बिया की राजकीय यात्रा पर होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू की पहली राजकीय यात्रा है। सर्बिया में, मुर्मू राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, और प्रधानमंत्री एना ब्रनाबिक और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष व्लादिमीर ओरलिक से मिलेंगे। राष्ट्रपति एक कारोबारी कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय से बातचीत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें