विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इस नेता की दावेदारी से चीन का एलजीबीटी समुदाय खुश

Shilpa ThakurShilpa Thakur Updated Tue, 16 Apr 2019 04:05 PM IST
पीट बूटएजएज
पीट बूटएजएज - फोटो : social media
ख़बर सुनें
अमेरिका में 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की रेस में इस बार बहुत से नए चेहरे शामिल हैं। इन्हीं में से एक पीट बूटएजएज भी हैं। बूटएजएज ने अपने राष्ट्रपति अभियान के औपचारिक लॉन्च की घोषणा रविवार को की है। वह वर्तमान में इंडियाना के साउथ बेंड में मेयर हैं। अगर बूटएजएज को चुनवों में जीत मिलती है, तो अमेरिका के इतिहास में वह पहले 'गे' (समलैंगिक) राष्ट्रपति होंगे।
विज्ञापन
इस वक्त ना केवल अमेरिका बल्कि दुनियाभर के एलजीबीटी समुदाय की नजर उनपर है। इन देशों में चीन भी शामिल है। यहां का एलजीबीटी समुदाय बूटएजएज के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने को लेकर बेहद उत्साहित है। चीन में इस समुदाय के हालात ज्यादा ठीक नहीं हैं, यहां समुदाय को लोगों को काफी भेदभाव का सामना करना पड़ता है। 

अमेरिका में कैसी है एलजीबीटी समुदाय की स्थिति?

अमेरिका में भी एलबीटी समुदाय के साथ सबकुछ ठीक नहीं है। यहां उनके साथ भेदभाव किया जाता है। अमेरिकी सेना में भी 1994 में शुरू हुई 'डोन्ट आस्क, डोन्ट टेल' की नीति फिर से शुरू हो गई है। ये नीति 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खत्म कर दी थी। लेकिन अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से शुरू कर दी है। नीति इसी शुक्रवार से दोबारा लागू हुई है। 

इसके तहत अमेरिकी सेना में अगर कोई भी सैनिक ये बोलता है कि वह समलैंगिक है, तो उसे अपनी नौकरी छोड़नी होगी। वहीं समलैंगिकों को सेना में भर्ती नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई सैनिक समलैंगिक होते हुए भी, इलाज के लिए तैयार हो जाता हैं, तो उसे इसके लिए मदद दी जाएगी। और वह अपनी नौकरी जारी रख सकता है। 

2016 के अध्ययन में पता चला है कि अमेरिका में 10 हजार से भी अधिक सैनिक समलैंगिक हैं। 

अमेरिका में इस समुदाय के लोगों ने इस नियम को शर्मनाक बताया है। उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप के बयान से भी आपत्ति है। जिसमें ट्रंप ने कहा है कि सेना में समलैंगिकों के होने से चिकित्सा लागत काफी बढ़ जाती है। लेकिन अगर बूटएजएज अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं, तो हो सकता है कि समुदाय पर लगी बंदिशें हट जाएं। उनके राष्ट्रपति चुनावों में उम्मीदवारी की बात सुनकर एलजीबीटी समुदाय के लोग बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन
आगे पढ़ें

विज्ञापन

Recommended

कब और कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी ?
ज्योतिष समाधान

कब और कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी ?

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की खबरों को फेसबुक पर पाने के लिए लाइक करें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन

Spotlight

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Most Read

World

आईएस के खत्म होते ही सीरिया से अपने-अपने देशों को लौटे 5600 आतंकी, 33 देशों में बढ़ा खतरा

ईस्टर डे पर श्रीलंका में हुए आत्मघाती हमलों ने पूरे विश्व में आईएसआईएस के आतंक को फिर से ताजा कर दिया है। यह आतंकी संगठन सीरिया में अपनी जमीन खोने के बाद फिर से अपने वजूद को पाने का प्रयास कर रहा है। 

28 अप्रैल 2019

विज्ञापन

इस रेस्टोरेंट में टॉयलेट के लिए आते हैं लोग

जापान का खास रेस्टोरेंट हिपोपो पापा कैफे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है और इसके पीछे की वजह वहां का टॉयलेट है। अब आप सोचेंगे कि इस रेस्टोरेंट के टॉयलेट में भला ऐसा क्या खास है जो लोगों को इतना भा रहा है।

27 अप्रैल 2019

आज का मुद्दा
View more polls

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
Election