विज्ञापन
Hindi News ›   World ›   Indian President draupadi Murmu receives Suriname highest civilian honor Grand Order of the Yellow Star

'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द यलो स्टार': राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान; PM ने दी बधाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पारामरिबो Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 06 Jun 2023 12:46 PM IST
सार

राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान समारोह के दौरान संबोधन में कहा कि देश के सबसे बड़े सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया। इस वजह से काफी खुश हूं। इस सम्मान से सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों को इससे गर्व महसूस हो रहा है।

Indian President draupadi Murmu receives Suriname highest civilian honor Grand Order of the Yellow Star
सूरीनाम के राष्ट्रपति ने किया सम्मानित। - फोटो : Twitter

विस्तार
Follow Us

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रकिप्रसाद संतोखी ने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के राष्ट्रपति मुर्मू का सम्मान किया। गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द यलो स्टार' से सम्मानित किया है। भारत और सूरीनाम के द्विपक्षीय रिश्ते काफी मजबूत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई दी है।



राष्ट्रपति मुर्मू- 140 को होगा गर्व
राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान समारोह के दौरान संबोधन में कहा कि देश के सबसे बड़े सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया। इस वजह से काफी खुश हूं। इस सम्मान से सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों को इससे गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय भारतीय-सुरीनामी समुदाय के लोगों को दिया और कहा कि उनके कारण हमारे रिश्तों में अधिक मजबूती आई है। पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति को सम्मान के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द यलो स्टार' से सम्मानित होने के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं राष्ट्रपति जी। सूरीनामी सरकार और उनकी जनता का यह विशेष सम्मान दोनों देशों के बीच स्थाई मित्रता का प्रतीक है। 

मुझे काफी खुशी हो रही है
राष्ट्रपति मुर्मू ने सोमवार को सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी से मुलाकात करने के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता को लीड किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आपके आतिथ्य और स्वागत से मैं बहुत अभिभूत हूं। मैं भारत में आपके भाई-बहनों की ओर से आपको शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं। दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की नींव हैं।

बच्चों को खिलाई चॉकलेट्स
राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार क्षमता से काफी कम है। हमें व्यापार बढ़ाने के लिए साथ में काम करने की आवश्यकता है। अभी फार्मास्यूटिकल्स, आयुर्वेद, कृषि और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में और सहयोग की गुंजाइश है। भारत तकनीकी सहयोग और देश की आवश्यकता अनुसार, सूरीनाम के विकास और निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। अलग-अलग औपचारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अलावा राष्ट्रपति ने परामरीबो में कुछ बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को भारत की बनी चॉकलेट्स खिलाईं। राष्ट्रपति ने इंडिपेंडेंस स्क्वायर में कृत्रिम गांव का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें