निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
अफगानिस्तान पर तालिबान का शासन है। भारत ने अब तक तालिबान को मान्यता नहीं दी है, इसके बावजूद दोनों देशों के रिश्ते तेजी से मजबूत हो रहे हैं। भारत लगातार अफगानिस्तान की मदद कर रहा है। उधर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तल्खियां बढ़ती जा रही हैं।

इसकी बानगी देखिए। अफगानिस्तान में भारत को मदद के तौर पर गेहूं पहुंचाना था। भारत ने पाकिस्तान की बजाय ईरान के रास्ते अफगानिस्तान तक मदद पहुंचाई। अभी आगे भी इसी रास्ते मदद पहुंचाई जााएगी। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के एक प्रवक्ता ने हाल ही में सूचित किया है कि आगामी महीनों में अफगानिस्तान में 20,000 मीट्रिक टन गेहूं का भारतीय दान अफगानिस्तान को मिलने वाला है।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि तालिबानी शासन के बावजूद आखिर क्यों भारत अफगानिस्तान से दोस्ती का दायरा बढ़ा रहा है? इसके क्या मायने हैं? भारत को इससे कैसे फायदा मिल सकता है? आइए समझते हैं...