लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   World ›   France to ban Chinese-owned video-sharing app TikTok

TikTok: अब फ्रांस भी लगाएगा टिकटॉक के प्रयोग पर प्रतिबंध, साइबर सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए उठाया कदम

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 24 Mar 2023 11:04 PM IST
सार

फ्रांसीसी सिविल सेवा मंत्री स्टानिस्लास गुएरिनी ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने लोक सेवकों के पेशेवर फोन पर टिकटॉक जैसे मनोरंजक ऐप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
 

France to ban Chinese-owned video-sharing app TikTok
टिकटॉक - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक एक बार फिर विवादों में है। भारत, कनाडा और डेनमार्क, ब्रिटेन के बाद अब फ्रांस भी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर बैन लगाने जा रहा है। फ्रांस की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, गोपनीयता और साइबर सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए फ्रांस सरकारी कर्मचारियों के कार्य फोन पर चीनी स्वामित्व वाले वीडियो-ऐप, टिकटॉक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाएगा।



फ्रांसीसी सिविल सेवा मंत्री ने की घोषणा
फ्रांसीसी सिविल सेवा मंत्री स्टानिस्लास गुएरिनी ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने लोक सेवकों के पेशेवर फोन पर टिकटॉक जैसे मनोरंजक ऐप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, टिकटॉक की चीनी मूल कंपनी बाइटडांस के माध्यम से चीनी सरकार द्वारा उपयोगकर्ताओं के स्थान और संपर्क डेटा तक पहुंचने की क्षमता के बारे में विश्व स्तर पर चिंताएं बढ़ गई हैं। जिसके बाद कई पश्चिमी देशों में सरकारों और संस्थानों के हाल के सप्ताहों में टिकटॉक पर बैन लगा दिया है। इनमें ब्रिटेन की संसद, डच और बेल्जियम प्रशासन और न्यूजीलैंड की संसद शामिल हैं।

 

टिकटॉक क्या है? 
टिकटॉक शार्ट वीडियो एप के रूप में दुनियाभर में जाना जाता है। यह यूजर्स को शार्ट वीडियो ऑनलाइन देखने, बनाने और शेयर करने की अनुमति देता है। एप को चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी बाइटडांस ने 2016 में लॉन्च किया था। इसका कार्यालय बीजिंग में हैं। जानकारी के मुताबिक, इसकी उपलब्धता 150 से अधिक देशों में हैं।

 दुनिया में टिकटॉक पर कहां-कहां बैन है? 
टिकटॉक को लगातार कई देशों में राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए बैन किया जा रहा है। भारत ने इस पर जून 2020 में ही बैन लगा दिया था। इसके बाद दुनिया के कई देश इस एप पर बैन लगा चुके हैं। हाल ही में डेनमार्क के रक्षा मंत्रालय ने भी सरकारी कर्मचारियों के फोन में टिकटॉक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। 

वहीं, बेल्जियम ने भी टिकटॉक को सुरक्षा के लिए खतरा बताकर सरकारी उपकरणों में इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी। कनाडा और यूरोपीय आयोग ने पहले ही इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। जनवरी 2023 तक, अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, बांग्लादेश, ईरान, पाकिस्तान, सहित कई एशियाई देशों में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

दुनियाभर में क्यों बैन किया जा रहा है टिकटॉक?
पश्चिम देशों के नेताओं ने चिंता व्यक्त की है कि टिकटॉक और इसकी मूल कंपनी बाइटडांस संवेदनशील यूजर डेटा, जैसे स्थान की जानकारी, चीनी सरकार को उपलब्ध करा सकती है। वे इस बात से भी चिंतित हैं कि चीन गलत सूचना के लिए टिकटॉक की सामग्री का उपयोग कर सकता है। हालांकि, टिकटॉक ने लंबे समय से इस तरह के आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed