फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   COVID 19 Slovenia becomes first European country to call an end to its epidemic

स्लोवेनिया वैश्विक महामारी कोविड-19 से मुक्त होने वाला पहला यूरोपीय देश बना

Fri, 15 May 2020 05:43 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 15 May 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
COVID 19 Slovenia becomes first European country to call an end to its epidemic
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

स्लोवेनिया वैश्विक महामारी कोविड-19 से मुक्त होने की घोषणा करने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है। यूरोपीय संघ के सदस्य स्लोवेनिया की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 संक्रमण अब नियंत्रण में है, विशिष्ट स्वास्थ्य उपाय करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन


सरकार ने कहा कि यूरोपीय संघ के निवासी पूर्वनिर्धारित चौकियों पर ऑस्ट्रिया, इटली और हंगरी से स्लोवेनिया जाने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन जो यूरोपीय संघ के निवासी नहीं हैं उन्हें 14 दिन तक पृथक रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन


स्लोवेनिया में कोविड-19 का पहला मामला चार मार्च को सामने आया था। संक्रमित व्यक्ति इटली से लौटा था। इसे 12 मार्च को राष्ट्रव्यापी महामारी घोषित किया गया था। स्लोवेनिया में 13 मई तक 1,467 पुष्ट मामले थे और 103 लोगों की इससे मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लोवेनिया ने मार्च में सभी स्कूल, कॉलेज, रेस्तरां, होटल और दुकानें बंद कर दिए थे। सिर्फ दवाई की दुकाने और खाने की दुकानें खुली थीं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बंद था। सरकार ने 20 अप्रैल से लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दिया था। पिछले हफ्ते पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू हो गया और अगले हफ्ते से बच्चे स्कूल जाने लगेंगे। सभी बार और 30 कमरों तक के होटल अगले हफ्ते से खुलने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed