Corona World LIVE: अमेरिका में 24 घंटे में 1891 मौतें, यूरोप में एक लाख हुई मृतकों की संख्या
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रही है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। इस वायरस से अब तक एक लाख 58 हजार से ज्यादा जानें जा चुकी हैं और संक्रमित मरीजों की संख्या 23 लाख के करीब है जबकि पांच लाख 90 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। यूरोप में अब मरने वालों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस अपडेट्स
विज्ञापन
बहरीन के 125 नागरिकों को उनके देश भेजा गया
- लॉकडाउन की वजह से पुणे में फंसे हुए बहरीन के 125 नागरिकों को विशेष विमान से उनके देश भेजा गया।
Maharashtra: Around 125 Bahrain nationals who were stranded in Pune due to #CoronavirusLockdown, left for Bahrain by a special flight, yesterday. pic.twitter.com/xAVyUdXBlt
— ANI (@ANI) April 18, 2020
अमेरिका में 24 घंटे में 1891 मौतें
- कोरोना महामारी की वजह से अमेरिका में 24 घंटे में 1891 लोगों की मौत हुई है।
#BREAKING US records 1,891 coronavirus deaths in past 24 hours: Johns Hopkins pic.twitter.com/0IRE0LrS0n
विज्ञापन
— AFP news agency (@AFP) April 19, 2020
गोवा से 106 विदेशी नागरिकों को लंदन भेजा गया
- गोवा में लॉकडाउन की वजह से फंसे 106 विदेशी नागरिकों को विशेष विमान से लंदन के लिए रवाना कर दिया गया। इन सभी की गोवा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Panaji: 106 foreign nationals who were stranded in Goa due to lockdown, left for London in the United Kingdom by a special flight. They were screened at Goa International Airport before their departure. pic.twitter.com/FDwjJ9BAeW
— ANI (@ANI) April 18, 2020
कजाखस्तान ने भारत को शुक्रिया कहा
- कोरोना से लड़ाई के लिए स्वास्थ्य उपकरणों और सामानों की आपूर्ति होने के बाद कजाखस्तान के राष्ट्रपति ने भारत को धन्यवाद कहा है।
'High mark of friendship': Kazakh President thanks India for medical supplies to combat COVID-19
Read @ANI Story | https://t.co/zNdo2ksKe5 pic.twitter.com/JoIVxrxMdW
— ANI Digital (@ani_digital) April 18, 2020
यूरोप में एक लाख मौतें
- यूरोप में कोरोना महामारी की वजह से मरने वालों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है।
#BREAKING Europe #coronavirus death toll tops 100,000: AFP tally pic.twitter.com/0Sh8gfp0sh
— AFP news agency (@AFP) April 18, 2020
फ्रांस में 642 नई मौतें
- फ्रांस में 642 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 19,323 हुई।
स्पेन में 9 मई तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
- स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने देश में लॉकडाउन की अवधी को 9 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस के कहर से स्पेन में हजारों लोगों की मौत हो गई है।
ब्रिटेन में कोरोना से और 888 लोगों की मौत
- ब्रिटेन में कोरोना से और 888 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,497 हो गई है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, '17 अप्रैल, शाम पांच बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पतालों में भर्ती लोगों में से 15,497 लोग की मौत हो चुकी है।
- वहीं, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, 'ब्रिटेन में संक्रमण के अब तक 1,15,299 मामले सामने आए हैं, जबकि 15,497 लोगों की मौत हो चुकी है। कम-से-कम 414 लोग ठीक हो चुके हैं।'
ईरान में कोरोना से मरने वाले की संख्या 5,000 के पार
- ईरान में शनिवार को कोरोना से 73 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या 5,031 तक पहुंच गई। इस बीच सरकार ने तेहरान में छोटे व्यवसायों को फिर से अपना काम शुरू करने की अनुमति दी है।
- पिछले सात दिनों से मौतों की संख्या में कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानौस जहानपुर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह लगातार पांचवां दिन है जब नई मौतों की संख्या दोहरे अंक में बनी हुई है।
नेपाल में 14 मस्जिदों को किया गया सील
- नेपाल के सुनसरी जिले में 14 मस्जिदों को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही 33 भारतीयों और सात पाकिस्तानियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। बता दें कि एक दिन 12 भारतीयों का टेस्ट पॉजिटिव आया था।
नेपाल में कोरोना के मामले बढ़कर 31 हुए
- नेपाल में कोरोना के मामले बढ़कर 31 हो गए, जिनमें से 3 मरीज ठीक हो चुके हैं: नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय
#COVID19 cases rise to 31 in Nepal out of which three patients have been treated: Nepal Health Ministry pic.twitter.com/jBJipr1Brn
— ANI (@ANI) April 18, 2020
स्पेन में कोरोना से 20 हजार से अधिक लोगों की मौत
- स्पेन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या शनिवार को 20 हजार से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि महामारी के कारण अब तक 20 हजार 43 लोगों की मौत हो गई है और पिछले 24 घंटे में स्पेन में 565 लोग मारे गए हैं जबकि शुक्रवार को 585 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई थी। स्पेन कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों में शामिल है।
कोरोना से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख हुई
- कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा दुनियाभर में 1,50,000 के पार चला गया है जिसमें से करीब एक चौथाई मौत केवल अमेरिका में हुई हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉकडाउन के आदेशों के खिलाफ देश में हो रहे प्रदर्शनों को अपना समर्थन दिया है।
- इस बात के पर्याप्त साक्ष्य हैं कि भौतिक दूरी बनाने से वैश्विक महामारी का प्रकोप कम हुआ है, खासकर तब, जब विश्व की आधी से ज्यादा आबादी यानी 4.5 अरब लोग अपने घरों में कैद हैं।
- दुनियाभर की सरकारें अब इस माथापच्ची में लगी हैं कि बंद में कब और कैसे ढील दी जाए जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था को संकट में डाल दिया है जबकि कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या सर्वाधिक प्रभावित देशों में और बढ़ रही है।
लॉकडाउन के विरोध को ट्रंप का समर्थन
- अमेरिका के तीन राज्यों में प्रदर्शनकारी इस हफ्ते जमा हुए और प्रतिबंध हटाने की मांग की। यहां सबसे बड़ा प्रदर्शन मिशिगन में हुआ जहां 3,000 लोग एकत्र हुए जिनमें से कुछ के पास हथियार भी थे।
- ट्रंप ने बंद में छूट देने का फैसला ज्यादातर राज्य के अधिकारियों पर छोड़ा हुआ है जबकि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने के लिए निर्देशों की भी रूपरेखा तैयार की है।
- दुनियाभर में संक्रमण की चपेट में आए 22 लाख लोगों में से करीब एक तिहाई अमेरिका में हैं। यहां दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा 37,000 मौत हुई हैं। इसके बाद इटली, स्पेन और फ्रांस में बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है।
- हालांकि ये आंकड़े असल संक्रमित लोगों की वास्तविक संख्या को कुछ हद तक ही दिखाते हैं क्योंकि कई देश केवल गंभीर मामलों की जांच कर रहे हैं। असल में दुनिया का कोई कोना ऐसा नहीं बचा है जो कोरोना वायरस के असर से अछूता हो। अफ्रीका में रातभर में मृतकों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई।
- नाइजीरिया ने शनिवार को राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के शीर्ष सहयोगी की मौत की घोषणा की। वह अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले राष्ट्र में वायरस की चपेट में आने वाले उच्च पद पर आसीन व्यक्ति हैं। चीन ने वुहान शहर में 1,290 और लोगों की मौत की जानकारी जोड़ने के बाद कुल मृतकों की संख्या में सुधार कर इनकी संख्या 4,636 बताई।
- ट्रंप ने वायरस के खतरे पर धीमी प्रतिक्रिया देने के दावों पर गुस्से से पलटवार किया और बीजिंग पर वायरस के प्रभाव को कमतर बताने का आरोप लगाया।
- फ्रांस और ब्रिटेन के नेताओं ने भी संकट के चीनी प्रबंधन पर सवाल उठाए लेकिन चीन ने जवाब देते हुए कहा कि उसने बीमारी के बारे में कोई सूचना नहीं छिपाई। यूरोप में प्रकोप से कुछ राहत मिलने के संकेत दिखने के बाद स्विट्जरलैंड, डेनमार्क और फिनलैंड ने इस हफ्ते स्कूल और दुकानें खोलनी शुरू कर दीं।
- जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में 3,400 लोगों की मौत होने के बाद संक्रमण की दर में काफी हद तक कमी आई है और वहां पाबंदियों से धीरे-धीरे राहत दी जाने लगी है।
- इटली के कुछ हिस्से भी लॉकडाउन के बाद उबरने के प्रयास में जुटे हैं। लेकिन जापान, ब्रिटेन और मेक्सिको ने अपने मौजूदा उपायों की अवधि और बढ़ा दी है।
- वैश्विक महामारी से आर्थिक नुकसान के संकेत गहरे होते जा रहे हैं जहां चीन ने कई दशकों में पहली बार सकल घरेलू उत्पाद में गिरावट दर्ज की है। अफ्रीकी देश के नेताओं और वैश्विक आर्थिक संस्थाओं ने शुक्रवार को आगाह किया कि महाद्वीप को प्रकोप से लड़ने के लिए अतिरिक्त निधि के तौर पर कई अरब डॉलर की जरूरत है।
संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी हासिल करने की कोशिश में जुटा रूस
- रूस कोरोना वायरस महामारी पर एक प्रस्ताव के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा की मंजूरी हासिल करने का फिर से प्रयास कर रहा है।
- इस बार उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मंजूरी के बिना लगाए गए एकतरफा प्रतिबंधों को हटाने की मांग छोड़ दी है, लेकिन संरक्षणवादी रवैये को समाप्त करने की मांग पर अब भी अड़ा हुआ है।
- 193 सदस्यीय विश्व निकाय को बुधवार को दोपहर तक रूस के संशोधित मसौदा प्रस्ताव पर विचार करना है।
- जिसमें कोरोना वायरस महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की एकजुटता की घोषणा की अपील की गई है।
अमेरिकियों को गरीबी में जाने से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए: संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ
- संयुक्त राष्ट्र के एक स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका को कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित करोड़ों मध्यमवर्गीय अमेरिकियों को गरीबी में जाने से बचाने के लिए तत्काल अतिरिक्त कदम उठाने चाहिए।
- गरीबी और मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत फिलिप एल्स्टन ने आगाह किया कि अगर कांग्रेस दूरगामी कदम नहीं उठाती है तो अमेरिका के कई हिस्सों को जल्द ही गरीबी का सामना करना पड़ेगा।
जापान में चिकित्सा व्यवस्था चरमराई
- जापान में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण उसकी आपात चिकित्सा प्रणाली बुरी तरह चरमरा गई है।
- हाल में बुखार और सांस लेने में दिक्कत से जूझ रहे मरीज की 80 अस्पतालों ने जांच करने से इनकार कर दिया।
- ‘जापानीज एसोसिएशन फॉर एक्यूट मेडिसिन’ और ‘जापान सोसाइटी फॉर इमरजेंसी मेडिसिन’ ने कहा कि कई अस्पतालों के आपात कक्ष हृदयाघात और बाहरी चोट से जूझ रहे मरीजों का भी उपचार करने से इनकार कर रहे हैं।
- ओसाका विश्वविद्यालय के चिकित्सक ताकेशी शिमाजु ने कहा कि हम सामान्य आपात चिकित्सा मुहैया नहीं करा पा रहे हैं।
- जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार जापान में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हो गई है।
ट्रंप ने राज्यों को डेमोक्रेटिक गवर्नरों से मुक्त कराने का किया आह्वान
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को रोकने के मकसद से घरों में रहने के आदेश के खिलाफ प्रदर्शनों को बढ़ावा देते हुए अपने समर्थकों से तीन राज्यों को डेमोक्रेटिक गवर्नरों से मुक्त (लिबरेट) कराने का अनुरोध किया।
- रिपब्लिकन के नेतृत्व वाले कम से कम दो राज्यों ने पाबंदियों में ढील देने के लिए कदम उठाए हैं।
- उन्होंने संघीय सरकार के कामकाज की आलोचना करने के लिए न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुमो पर बरसते हुए ट्वीट किया, 'लिबरेट मिनेसोटा, लिबरेट मिशिगन, लिबरेट वर्जीनिया।’
अमेरिका ने 'चमत्कारी’ माने जा रहे रासायनिक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाई
- अमेरिका के न्याय विभाग ने कोरोना वायरस के उपचार के लिए फ्लोरिडा के एक गिरजाघर समूह द्वारा ‘चमत्कारिक’ घोषित एक रासायनिक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगा दी है।
- न्याय विभाग ने ‘मिरेकल मिनरल सॉल्यूशन’ के प्रचार के लिए ‘जेनेसिस 2चर्च ऑफ हेल्थ एंड हीलिंग’ और उसके कई प्रमुख सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज की।
- गिरजाघर ने दावा किया रासायनिक पदार्थ ‘एमएमएस’ कोविड-19 सहित कोरोना वायरस को पूरी तरह से ठीक कर सकता है।
- इसके अलावा अल्जाइमर, ऑटिज्म, मस्तिष्क कैंसर, एचआईवी/एड्स आदि बीमारियों में भी लाभप्रद है।
अफ्रीका में 1000 लोगों की मौत
- अफ्रीका में कोरोना वायरस महामारी के कारण 1,000 लोगों की मौत हो चुकी है।
- आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी की गणना के अनुसार, अफ्रीका में कोरोना वायरस से अल्जीरिया देश में सर्वाधिक 364 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद मिस्र में 205, मोरक्को में 135 और दक्षिण अफ्रीका में 50 लोग इस संक्रमण से मारे गए हैं।
- आंकड़ों के अनुसार, चीन में पिछले साल दिसंबर में यह संक्रमण फैलने के बाद से अफ्रीकी देशों में संक्रमण के कुल 19,334 मामले सामने आए हैं।
चीन की तरह अन्य देश भी मृतकों की संख्या में करेंगे संशोधन: डब्ल्यूएचओ
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने के बाद कई देश चीन की तरह अपनी मृतक संख्या को संशोधित कर सकते हैं।
- डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को कहा कि वुहान में संक्रमण बहुत तेजी से फैला और प्राधिकारियों के लिए हर मौत एवं संक्रमण के मामले को दर्ज करना मुश्किल हो गया था।
- वुहान में प्राधिकारियों ने शुरुआत में इस संक्रमण पर पर्दा डालने की कोशिश की थी।
- इस संक्रमण को लेकर ऑनलाइन सचेत करने वाले चिकित्सकों को सजा दी गई थी और संक्रमण के मामले दर्ज करने को लेकर सरकार पर सवाल उठते रहे हैं क्योंकि उसने गणना के अपने मापदंडों को बार-बार बदला है।
उत्तरी सीरिया के कुर्दिश इलाके में कोरोना वायरस से पहली मौत
- युद्धग्रस्त सीरिया के कुर्द बहुल उत्तरी हिस्से में किसी व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है।
- इस अर्द्धस्वायत्त कुर्दिश क्षेत्र के प्रशासन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन पर उसके अधिकारियों को तत्काल सूचना न देने का आरोप लगाया।
- कहा कि वायरस के प्रसार के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी और सीरियाई अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले 7,00,000 के पार
- कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहे अमेरिका में संक्रमण का आंकड़ा सात लाख को पार कर गया है।
- बाल्टीमोर स्थित जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनिया के किसी भी देश में संक्रमण के मामले और मरने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या अमेरिका में है।
- अमेरिका में कोविड-19 के शनिवार सुबह आठ बजे तक 7,10,021 मामले सामने आए और 37,158 लोगों की मौत हो गई।
- पिछले 24 घंटे में मरने वाले लोगों की संख्या 3,856 तक बढ़ी है।
- अमेरिका के बाद इटली में 22,745 लोगों की मौत हुई। हालांकि उसकी कुल आबादी अमेरिका की जनसंख्या का महज पांचवां हिस्सा है। स्पेन में 19,478 और फ्रांस में 18,681 लोगों की मौत हुई।
पाकिस्तान को 84 लाख डॉलर की अमेरिकी मदद
- अमेरिका ने तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पाकिस्तान को 84 लाख डॉलर की सहायता राशि देने का एलान किया है।
अमेरिका में किसानों को 19 अरब डॉलर की मदद
- समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किसानों के लिए 19 अरब डॉलर की सहायता राशि का एलान किया है।
फ्रांस में 24 घंटे में 761 मौतें
- फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 761 मौतों के साथ देश में मृतकों की संख्या 18681 के पार हो गई है।
यहां पढ़ें 17 अप्रैल (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 16 अप्रैल (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 15 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 14 अप्रैल (मंगलवार) के सभी अपडेट्स
बहरीन के 125 नागरिकों को उनके देश भेजा गया
- लॉकडाउन की वजह से पुणे में फंसे हुए बहरीन के 125 नागरिकों को विशेष विमान से उनके देश भेजा गया।
Maharashtra: Around 125 Bahrain nationals who were stranded in Pune due to #CoronavirusLockdown, left for Bahrain by a special flight, yesterday. pic.twitter.com/xAVyUdXBlt
— ANI (@ANI) April 18, 2020
अमेरिका में 24 घंटे में 1891 मौतें
- कोरोना महामारी की वजह से अमेरिका में 24 घंटे में 1891 लोगों की मौत हुई है।
#BREAKING US records 1,891 coronavirus deaths in past 24 hours: Johns Hopkins pic.twitter.com/0IRE0LrS0n
— AFP news agency (@AFP) April 19, 2020विज्ञापन