लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   World ›   Arctic blast grips US north-east pushing temperatures drop to minus 79-degree school closed

Arctic Blast: अमेरिका में भीषण ठंड, माउंट वॉशिंगटन में तापमान -79 डिग्री; मेन राज्य में 40 साल का रिकॉर्ड टूटा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 04 Feb 2023 11:05 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्कटिक ब्लास्ट के बाद बर्फीली हवाएं कनाडा से होते हुए अमेरिका तक पहुंच गई हैं, जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Arctic Blast
Arctic Blast - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्कटिक ब्लास्ट के प्रभाव से अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर तापमान गिरकर -79 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्कटिक ब्लास्ट के बाद बर्फीली हवाएं कनाडा से होते हुए अमेरिका तक पहुंच गई हैं, जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई राज्यों में अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यू हैम्पशायर के माउंट वॉशिंगटन में तापमान -79 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।



न्यूयॉर्क, मैसाचुसेट्स, कनेक्टिकट, रोड आइलैंड (Rhode Island), न्यू हैम्पशायर, वर्मोंट (Vermont) और मेन (Maine) में लगभग 1.6 करोड़ लोग भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं। नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने कहा कि डीप फ्रीज की स्थिति कम समय तक रहेगी, लेकिन हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन राज्यों में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। मेन राज्य में ठंड का करीब 40 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। आर्कटिक से बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मिनेसोटा और कुछ अन्य जगहों पर तापमान -39 डिग्री दर्ज किया गया है।


भीषण ठंड के कारण मैसाचुसेट्स के दो बड़े शहरों बोस्टन और वॉर्सेस्टर में शुक्रवार को स्कूल बंद रहे। बोस्टन की मेयर मिशेल वू (Michelle Wu) ने रविवार को शहर में आपात स्थिति घोषित की है। एनडब्ल्यूएस के अलर्ट के बाद शहर के निवासियों की मदद करने के लिए वार्मिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं।

न्यू हैम्पशायर में 96-140 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्कटिक ब्लास्ट के कारण न्यू हैम्पशायर में 96-140 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इस कारण माउंट वॉशिंगटन के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। साल 1934 के बाद पहली बार सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, बोस्टन में शनिवार को तापमान -20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान के मुताबिक, अमेरिका में रविवार को तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;